आनंद महोत्सव 19 का हुआ उद्घाटन

कृपा दृष्टि इंटरनेशनल मिनिस्ट्री द्वारा भविष्यवक्ताई आनंद महोत्सव 19 जो 15 से 17 नवंबर 2023 कुछ सरोज मंगल कार्यालय सनेवाड़ी वर्धा मे आयोजित किया गया है.

प्रभु यीशु में विश्वास करने वाले विश्वासियों के लिए यह आनंद उत्सव का आयोजन किया गया है. इस 3 दिन के महोत्सव में एपोस्टल अरुल थॉमस, एपोस्टल ब्लेसिंग राजकुमार आमंत्रित किए गए हैं. आनंद महोत्सव 19 का कल विधिवत उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक प्रा.सुरेश देशमुख,पूर्व नगराध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश महासचिव शेखर शेंडे, दत्ता मेघे विचार मंच के अध्यक्ष व रिपब्लिकन समाज न्यूज़ के संपादक वरुण पांडे प्रमुख रूप से आमंत्रित थे. इस समय कृपा दृष्टि मिनिस्ट्री के अध्यक्ष व आनंद महोत्सव के आयोजक बिशप धीरज जनबंधु करिश्मा जनबंधु उपस्थित थे. विशेष अतिथियों का शाल एवं बुके देकर सम्मान किया गया. पूर्व विधायक प्राध्यापक सुरेश देशमुख पूर्व नागराध्यक्ष शेखर शेंडे,युवा नेता वरुण पांडे इन्होंने इस समय अपने विचार रखिए वह उपस्थित जनता को मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन कोर्नेलू परंदुला ने किया.

इस समय पास्टर सुमित नाइक ने आए हुए दानों पर विशेष प्रार्थना की. कार्यक्रम के आयोजन में कृपादृष्टि मिनिस्टरीज के सभी सदस्य गण उत्साह के साथ पूरी लगन से मेहनत कर रहे हैं. इस 3 दिन के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सहभागी होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आवाहन आयोजकों द्वारा किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal