अहमदनगर – सप्रेम संस्था मुंबई, नवदृष्टी संस्था , तृतीय पंथी समाज सेवा संघ और डॉर्फ केटल केमिकल्स इंडिया प्रा लि के सी एस आर फंड में “तृतीय पंथी समाज विकास कामों” का अनावरण आज तारीख ०५/०२०२३ को सप्रेम संस्था की ओर से डॉ. प्रकाश गायकवाड जी के हस्ते हुआ। इस प्रकल्प में डॉर्फ केटल केमिकल्स इंडिया प्रा. लि. के सी एस आर फंड से तृतीय पंथी लोगो को गौ पालन , बकरी पालन जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण तथा उन्होंने खरीदे जमीन पर उन्हें इस प्रकल्प को अच्छे खड़े करने में सहायता की जायेगी। डॉर्फ केटल केमिकल्स इंडिया प्रा लि के सी एस आर प्रमुख संतोष जगधने जी तथा नवदृष्टि संस्था के डॉ. नागेश टेकाले जी के मार्गदर्शन में इस प्रकल्प को अधिक गति मिली हैं। इस प्रकल्प से आने वाले दिनों में श्रीरामपुर जिला अहमदनगर के ५० से ६० लोगो को स्वयं रोजगार मिलेगा।

इस कार्यक्रम में सप्रेम संस्था के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु लोहकरे श्रीरामपुर से धुमाळ सर ,सूरज सुर्यवंशी सर , तृतीपंथी समाज सेवा संघ की अध्यक्षा पिंकी शेख सचिव दिशा शेख तृतीय पंथी समाज के सभी सदस्य ओर श्रीरामपुर के सभी तृतीय पंथी समुदाय उपस्थित था। तृतीय पंथी समाज श्रीरामपुर की अध्यक्ष पिंकी शेख ने अपनी बात सभी को समझाते हुए कहा की आनेवाले समय में यह प्रकल्प उनके लिए एक महत्पूर्ण होगा तथा उनकी छवि भी इसे बदलेगी इस एक प्रयत्न वह लोग कर रहे है आशा है की वह जल्द ही इसमें सफल होंगे।







