वर्धा – राजस्व विभाग द्वारा कल 01 अगस्त 2023 से 07 अगस्त 2023 को राजस्व सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है आज 01 अगस्त 2023 को राजस्व दिवस का उद्घाटन अनुविभागीय अधिकारी वर्धा श्री दीपक करंडे ने किया जो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।तहसीलदार श्री रमेश कोड़पे, डिप्टी तहसीलदार श्री अजय धर्माधिकारी, उपतहसीलदार श्रीमती बालुताई भागवत,उपतहसीलदार हेमाताई जाधववार, उपतहसीलदार श्री भगवान वानकर,आपूर्ति निरीक्षक एवं अधिकारी श्री प्रज्वल पठारे,एवं मंडल अधिकारी एवं कर्मचारी इनके द्वारा कार्यालय परिसर में 382 पौधे रोपित किये गये एवं 317 सात बारा वितरित किये गये और 321 शैक्षणिक प्रमाण पत्र वितरित किये गये |


1 अगस्त 2023 से 7 अगस्त 2023 तक राजस्व सप्ताह मनाया जायेगा तथा इस दौरान तहसील कार्यालय वर्धा द्वारा निम्नानुसार विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जायेंगी (1) युवा संवाद (2) एक हाथ मदद का (3) जनसंवाद (4) सैनिक हो आपके लिए (5) सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान एवं संवाद किया जायेगा, अनुविभागीय अधिकारी श्री दीपक करंडे ड एवं तहसीलदार श्री रमेश कोड़पे ने कहा है.







