बच्चे की चाहत में अंधविश्वासी हुए ससुराल वाले, महिला को श्मशान ले गए… खिलाया हड्डियों का पावडर, पति समेत 7 गिरफ्तार

मुंबई: पुणे (Pune) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बच्चे की ख्वाहिश लिए ससुराल वालों ने काला जादू (Black Magic) का सहारा लिया है. परिवार वालों ने महिला को काले जादू की रस्मों के तहत इंसानी हड्डियों से बने पाउडर (Human’s Bone Powder) का सेवन करने के लिए मजबूर किया. इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला के पति, ससुराल वाले और एक तांत्रिक समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ANI के अनुसार, पहले मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने शादी के समय 2019 में कुछ दहेज की मांग की थी, जिसमें कुछ नकद, सोने और चांदी के आभूषण शामिल थे.

दूसरे मामले में पुलिस ने शिकायती आवेदन के अनुसार अंधविश्वास विरोधी और काला जादू की धारा 3 लगाई है. पुलिस के मुताबिक, दूसरे मामले में कई अमावस्या के दौरान पीड़िता के ससुराल वालों ने उसे घर में कुछ अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया और कुछ अन्य रीति-रिवाजों में पीड़िता को जबरन एक अज्ञात श्मशान में ले जाया गया और उसे हड्डियों के पाउडर का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504,506 के साथ-साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि, ‘उनका परिवार शिक्षित है, इसके बाद भी इन सब दावों पर यकीन करता है. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, हमने उस विशेष श्मशान की तलाशी शुरू कर दी है, जहां ये प्रथाएं हुई थीं. हम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे.’

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal