Maharashtra: परमिशन थी…? सरकारी बंगले में अमृता फडणवीस की रील शूटिंग पर बवाल, NCP ने बोला हमला

मुंबई. विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis ) ने अपने आवास (सरकारी बंगले) पर अपने नए वीडियो की ‘रील’ शूट की है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जानना चाहा है कि क्या उन्होंने क्लिप रिकॉर्ड करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति ली थी. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आधिकारिक आवास ‘सागर’ दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है. राकांपा (NCP) प्रवक्ता हेमा पिंपले ने आरोप लगाया कि अमृता फडणवीस ने अपने पति को आवंटित किए गए सरकारी बंगले में इंस्टाग्राम के लिए अपने नए वीडियो की रील शूट की है.

राकांपा प्रवक्ता हेमा पिंपले ने कहा कि ‘वीडियो की शूटिंग एक सरकारी आवासीय बंगले में हुई थी. क्या इसके लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) या संस्कृति मंत्रालय से अनुमति ली गई थी.’ पिंपले ने कहा कि ‘अगर अनुमति नहीं ली गई तो देवेंद्र फडणवीस को इस कथित चूक के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए.’ जबकि अमृता फडणवीस ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

हेमा पिंपल ने अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को दी गई वाई-स्तरीय सुरक्षा पर भी आपत्ति जताई है. पिंपले ने कहा किअमृता फडणवीस को पहले ही सरकार द्वारा अवैध रूप से वाई-स्तर की सुरक्षा सुविधा दी जा चुकी है. एनसीपी नेता ने कहा कि अमृता फडणवीस एक एस्कॉर्ट वाहन और पांच पुलिस कर्मियों के साथ चलती हैं. उनके पास एक ट्रैफिक क्लीयरेंस करने वाली गाड़ी भी है, जो केवल संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ही दी जाती है. गौरतलब है कि अमृता फडणवीस ने रियाज अली के साथ एक गाने के लिए एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में रियाज अली के साथ अमृता फडणवीस गाने के स्टेप पर डांस करती नजर आ रही हैं. रियाज अली के साथ अमृता फडणवीस का ये रील वीडियो वायरल हो रहा है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal