पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो हैवान बना पति, कमरा बंद कर दी दिल को दहलाने वाली मौत

बालोद. पत्नी के चरित्र पर शंका मात्र होने पर पति ने उसे ऐसी दर्दनाक मौत दी जिसे सुन किसी का भी कलेजा कांप जाये. पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का ये मामला छत्तीसगढ़ से जुड़ा है. जिले के बालोद से ये घटना सामने आई है. पहले तो आरोपी पति अपनी पत्नी को जबर्दस्ती एक कमरे में ले गया और फिर शरीर के कई हिस्सों में बड़ी सूई चुभो-चुभो कर दर्द दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.दरअसल बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के खेरथा बाजार गांव से पुलिस को फोन आया. बताया कि एक महिला की दर्दनाक हत्या हो गई है. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित स्थानीय चौकी की टीम पहुंची जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका. घटनास्थल पर मौजूद परिवार वालों सहित अन्य लोगों के बयान से यह पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है उसकी हत्या उसके पति ने हीं की है.

शव का पंचनामा कर शॉर्ट पोस्टमार्टम करते हुए आरोपी पति फगनू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में आरोपी पति फगनू राम घर आया और अपनी पत्नी को जबर्दस्ती एक कमरे में ले गया.  घर में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करने लगे फिर भी उसने किसी की बात नहीं मानी और फिर दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया.इसके बाद से लगातार महिला के चीखने की आवाज सुनाई देती रही लेकिन अंदर से पति ने तब तक दरवाजा नहीं खोला जब तक महिला की मौत नहीं हो गई. दरवाजा अंदर से बंद कर आरोपी पति फगनू राम ने अपनी पत्नी के कान, गले, पेट और प्राइवेट पार्ट में बोरी सीलने वाले मोटे से सूई से बुरी तरह बार-बार प्रहार किया जिससे वो लहूलूहान हो गई. तब भी उसकी मौत नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.पुलिस को सूचना देने से पहले घरवालों ने आरोपी पति को एक कमरे में बंद कर दिया था. जब पुलिस पहुंची तो सारी जानकारी देते हुए आरोपी पति को पुलिस के हाथों सौंप दिया गया. एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal