PHOTOS: मुंबई वालों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, एम मोदी 19 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को नई मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 का उद्घाटन करेंगे. करीब 12,600 करोड़ की लागत से यह मेट्रो लाइन तैयार हुई है. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी मेट्रो की सवारी भी करेंगे. पीएमओ के मुताबिक दहिसर ई और डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए करीब 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी ई-दहिसर ई (रेड लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है. इन लाइनों का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 में किया था.

पीएम मोदी गुंदावली से मोगरा तक नई मेट्रो लाइन पर सवारी करेंगे. 20 जनवरी से इस लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी. दो सामांतर मेट्रो कॉरिडोर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जुड़ जाएंगी, जिससे 35 किलोमीटर का यह रूट पूर्ण रूप से काम करने लगेगा.इसके अलावा दहिसर और घाटकोपर के बीच यात्रा करने वाले अब बिना मेट्रो से निकले ही सफर कर सकते हैं. मेट्रो 2ए मेट्रो लाइन 1, मेट्रो लाइन 2बी, 7 (अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट) और मेट्रो लाइन 6 (स्वामी समर्ख नगर से विखरोली) पर इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करेगीइसके अलावा चारकोप और मलवानी में 16.40 हेक्टेयर में ट्रेनों की रख-रखाव के लिए मेंटनेंस डिपो बनाया गया है. मेट्रो लाइन 2ए पर कुल 17 स्टेशन पड़ेंगे. मेट्रो 7 लाइन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, मेट्रो लाइन 1 (घाटकोपर से वर्सोवा), मेट्रो लाइन 2ए और मेट्रो लाइन 6 के लिए इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

मेट्रो लाइन 7 पर कुल 13 स्टेशन पड़ेंगे. बता दें कि पीएम मोदी पहली बार एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद किसी सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.हाल ही में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस नए मेट्रो लाइन का दौरा भी किया था.मुंबई मेट्रो रेल के पहले चरण की आधारशिला 2006 में तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा रखी गई थी, जबकि निर्माण दो साल बाद 2008 में शुरू हुआ था. पहला ट्रायल रन 2013 में आयोजित किया गया था और यह 2014 में चालू हो गया था.अधिकांश मेट्रो परियोजनाएं पर्यावरणीय मंजूरी में देरी, भूमि अधिग्रहण की समस्याओं और विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित हुई हैं.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal