मुंबई. बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन की बेटी राशा ने इस साल अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर ली है. मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी बेटी राशा थडानी की विदाई की तस्वीरों रवीना ने साझा की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रवीना ने भावुक नोट भी लिखा है. तस्वीरों में रवीना और उनके पति अनिल थडानी अपने बच्चों और करण जौहर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों के साथ, रवीना ने अपनी बेटी के जीवन में खास पलों के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा.
उन्होंने लिखा, डायस! 2023 की क्लास को अलविदा कहना सभी माताओं और पिताओं के लिए अपने बच्चे को बड़ा होते देखना एक भावुक पल है. वास्तव में अब घोंसले से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे बच्चे कितने बड़े हो गए हैं. हम आपके अच्छे और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. रवीना ने 1995 में दो लड़कियों, पूजा और छाया को गोद लिया और बाद में 2004 में उन्होंने फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी कर ली. इस जोड़े ने दो बच्चों, राशा और रणबीर थडानी का स्वागत करके अपने परिवार को बढ़ाया.
धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं रवीना के बच्चे
बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रहीं रवीना टंडन इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बावजूद रवीना अपनी बेटी की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड करने पहुंची थी. रवीना टंडन ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों पर फैन्स ने उनकी बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है. बता दें कि रवीना टंडन ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं. रवीना टंडन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. रवीना ने अक्षय कुमार से सगाई कर ली थी. हालांकि दोनों ने बाद में अपनी सगाई को तोड़कर रास्ते अलग कर लिए.
सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं रवीना
रवीना टंडन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. रवीना को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. रवीना भी अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. रवीना ने हाल ही में अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें उनकी बेटी ने स्कूली पढ़ाई पूरी कर ली है. इन तस्वीरों पर करण जौहर ने भी कमेंट्स किया है.






