Foods That Keep You Warm: सर्दी आते ही कुछ लोगों की समस्या होती है कि उन्हें अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है. वे कितने भी गर्म कपड़े पहन लें, उनके शरीर की कंपकंपाहट दूर नहीं होती. कई लोग विंटर में घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं, जिससे उनके ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है और शरीर के अंग ठंडे होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें और डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो ब्लड फ्लो को तेजी से बढ़ाने और बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे आप सर्दी में भी गर्माहट महसूस कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि आप विंटर में खुद को गर्म रखने के लिए किन चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं.
ये चीजें सर्दी से दिलाएंगी राहत
अनार- अनार में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है और ब्लड में ऑक्सीजन के बहाव को अच्छा रखता है. इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है और हेल्थ को कई फायदे होते हैं.
प्याज- प्याज में भी कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने का काम करता है और शरीर को गर्म करता है. प्याज का सेवन सर्दियों में भी फायदेमंद होता है.
दालचीनी- शरीर को गर्म रखने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल भोजन या चाय में कर सकते हैं. ये शरीर को गर्म करने वाला गर्म मसाला है. हालांकि इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए.
लहसुन- ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को अच्छा रखने में लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है. यह ब्लड वेन्स को रिलैक्स करता है और टिश्यू को ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है.
फैटी फिश- ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने के लिए नाइट्रिक ऑक्साइड को प्रमोट करता है जो ब्लड वेंस को रिलैक्स करने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है.
अन्य चीजें- इसके अलावा, आप डाइट में बीटरूट, हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, अखरोट, टमाटर, अदरक को भी शामिल कर अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं.






