देवोलीना भट्टाचार्जी पति शहनवाज संग हैं खुश; पहाड़ों पर झूमते हुए बताया क्यों लिया जिंदगी का बड़ा फैसला

बॉलीवुड. देवो​लीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बीते साल के अंत में सबसे चर्चित चेहरा रहीं. गोपी बहू यानी देवोलीना ने अचानक शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था. जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) से शादी के बाद उन्हें लेकर कई तरह की बातें हुईं. लेकिन वे अपनी नई जिंदगी में बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि हिस्ट्री बनाने के लिए बोल्ड स्टेप उठाने पड़ते हैं. हाल ही उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से इंस्पायर है.देवोलीना और शहनवाज की लव स्टोरी खास रही है. दोनों की शादी के बाद लोगों ने कई तरह से उन्हें ट्रोल भी किया लेकिन हर बार उन्होंने बेबाक तरीके से अपनी बात रखी. जो ताजा वीडियो देवोलीना शेयर किया है, वह दिखा रहा है कि वे अपनी नई जिंदगी में बेहद खुश हैं. वीडियो में वे वादियों के बीच शॉर्ट ब्लू ड्रेस पहने दिख रही हैं

प्रियंका चोपड़ा के पुराने इंटरव्यू से कनेक्शन
देवोलीना वीडियो में पहाड़ियों के बीच खड़ी दिख रही हैं. इस स्लो मोड वीडियो में वे खुशी से झूमती दिख रही हैं. वीडियो के साथ जो वॉइस सुनाई दे रही है, वह प्रियंका चोपड़ा की है. यह प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू है, जो इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Trending Reels) में ट्रेंड कर रहा है. इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि बोल्ड लड़कियां इतिहास बनाती हैं. बोल्ड लोग कुछ नया कर पाते हैं. यदि आप अपनी फिल्म के लीड एक्टर बनना चाहते हैं, तो आपको चुनाव करना होगा, जो शायद दुनिया को इतना अच्छा ना लगे. यह करने की शक्ति आपको अपने आप से मिलती है.’ देवोलीना के वीडियो को देखकर लग रहा है कि वे प्रियंका की बात से काफी इंस्पायर हैं.बता दें कि देवोलीना घर के पास स्थित जिम में जाती थीं. वहीं पर उनकी मुलाकात ट्रेनर शहनवाज शेख से हुई थी. ‘साथ निभाना साथिया’ के दौरान वे एक एक्सीडेंट का शिकार हुईं थी. तब शहनवाज ने उनकी काफी मदद की थी और यही वह समय था जब वे उन्हें दिल दे बैठीं थीं.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal