Rakhi Sawant Wedding: राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से रचा ली शादी, हाथ में दिखा कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट

Rakhi Sawant Court Marriage: राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छिपकर दूसरी शादी रचा ली है. कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इनकी पहली तस्वीर सामने आई है.

Rakhi Sawant Wedding: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं. राखी ने जबसे अपने बॉयफ्रेंड आदिल के बारे में दुनिया को बताया है तब से ही वो अक्सर आदिल के साथ ही नजर आती हैं. इन दोनों की जोड़ी बी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि राखी ने एक बार फिर शादी कर ली है और इस बार आदिल को अपना हमसफर बनाया है. दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं. राखी की ऐसी फोटो देख फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं और वो जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में राखी ने आदिल से शादी कर ली है?

राखी और आदिल का रिश्ता हमेशा से ही लाइमलाइट में रहा है. सरेआम दोनों एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. लेकिन लगता है राखी ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छिपकर दूसरी शादी रचा ली है. कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है.

राखी और आदिल की शादी

सोशल मीडिया पर आदिल और राखी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फटोज में राखी ने व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहना हुआ है और दूसरी तरफ आदिल अपने सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी है. सामने आई तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है. वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पैपर्स पर साइन करते हुई नजर आ रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही फैंस काफी हैरान रह गए हैं. आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत से पूरे छह साल छोटे हैं और वो एक बिजनेसमैन हैं.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal