बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत:पिकनिक मनाकर लौट थे, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। अचानक हुई इस घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक और नाबालिग अंदर फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार आसमा सिटी और पुलिस लाइन में रहने वाले करीब पांच लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार में युवक और लड़कियां सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क में तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई।

दो की मौत, तीन गंभीर अस्पताल में भर्ती
इस हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोंटे आई है। वहीं, एक युवक और लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। युवक की पहचान पुलिस लाइन निवासी आरजू जायसवाल (24) और बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह (16) के रूप में की गई है। श्रेया यहां आसमा सिटी कॉलोनी में रहती थी।

घायलों की नहीं हुई पहचान
पुलिस इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।
रात में भगवान भरोसे रहता है थाना
इस हादसे की जानकारी घायलों ने सकरी थाने में देने की कोशिश की। लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। तब, पुलिस के डायल 112 को सूचना दी गई। फिर 112 के पुलिसकर्मियों ने भी सकरी थाने के स्टाफ को बुलाया। लेकिन, स्टाफ गायब मिले। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम से थाने के स्टाफ घटनास्थल रवाना किया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। रात में शहर के साथ ही ग्रामीण थानों में पुलिसकर्मियों का कोई रिस्पांस ही नहीं मिलता।
newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal