Salman Khan ने रवीना टंडन और अरबाज के साथ सेलिब्रेट किया प्री न्यू ईयर, एक्ट्रेस ने मस्ती भरी सेल्फी की शेयर

Salman-Raveena Pics: सलमान खान और रवीना टंडन काफी अच्छे फ्रेंड्स हैं. हाल ही एक्ट्रेस ने खान ब्रदर्स के साथ प्री न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. इस रीयूनियन की हैप्पी तस्वीरें भी रवीना ने पोस्ट की हैं.

दरअसल अरबाज खान के प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में सतीश कौशिक और रवीना टंडन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर अरबाज खान के घर पर पूरी टीम ने प्री न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. इस मौके पर सलमान खान भी पहुंचे थे. इस दौरान सलमान खान ने रवीना टंडन और अरबाज के साथ जमकर मस्ती की और तीनों ने कई सेल्फी भी ली.

तस्वीरों में रवीना और अरबाज ब्लैक ट्विनिंग में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, वहीं अरबाज ने ब्लैक शर्ट कैरी की थी. वहीं सलमान चेक्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे.

सलमान और अरबाज के साथ हैप्पी सेल्फी पोस्ट करते हुए रवीना टंडन ने कैप्शन में खुलासा किया कि सेल्फी किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने क्लिक की थी.

रवीना ने ये भी लिखा कि तस्वीरें क्लिक करवाते हुए सभी जोर-जोर से हंस पड़े. इसलिए कुछ तस्वीरें ब्लर भी हैं क्योंकि वे अपनी हंसी पर काबू नहीं रख सके. प्री न्यू ईयर बैश में तीनों खान ब्रदर्स सतीश कौशिक के साथ एक फ्रेम में नजर आए.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द शहनाज़ गिल, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है. इसके बाद वे कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे. ये फिल्म दिवाली 2023 पर बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.जहां तक रवीना टंडन की बात है तो एक्ट्रेस की ‘पटना शुक्ला’ पाइपलाइन में है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal