खरगे के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर BJP का संसद में हंगामा! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शब्दों पर कायम, आजादी में इनका क्या योगदान?

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. बीजेपी सांसदों ने खरगे से माफी की मांग की.

BJP Attack on Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ. राज्यसभा में बीजेपी ने खरगे से मांफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि खरगे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. उनके अभद्र भाषण की घोर निंदा करता हूं. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये डुप्लीकेट कांग्रेस है. नकली कांग्रेस है. ये सरदार वल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी जी का कांग्रेस नहीं है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वो अपने शब्दों पर कायम हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन बीजेपी वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक ‘कुत्ता’ भी नहीं मरा. खरगे ने कहा कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी, लेकिन आपने क्या किया?

बीजेपी का खरगे पर हमला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इतना नीचे गिर सकते हैं और इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं. उन्हें एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए. हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी हैं. यह अरुचिकर, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है.’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खरगे साहब की पार्टी सबको कुत्ता ही समझती है. मेरे नाना करीब 5 साल तक जेल में रहे और कांग्रेस में थे. कांग्रेस ने आज तक सबको कुत्ता ही समझा है.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal