ढाई महीने के बच्चे के साथ विधानसभा पहुंची विधायक:देवलाली की MLA सरोज बोलीं- वोटर्स के लिए जवाब लेने आई हूं

नासिक से NCP विधायक सरोज अहीर अपने 2.5 महीने के बच्चे को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहुंची। सरोज के बच्चे का जन्म 30 सितंबर को हुआ है। उनका कहना है कि पिछले ढाई साल से कोरोना के कारण नागपुर में विधानसभा के सत्र नहीं हो रहे थे। मैं अब एक मां भी हूं लेकिन मैं अपने वोटर्स के के लिए जवाब लेने आई हूं।

नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का विंटर सेशन 19 दिसंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान देवलाली से विधायक सरोज का ढाई महीने का बच्चा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा।

2018 में दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान भी आम आदमी पार्टी की विधायक सरिता सिंह अपने बेटे अद्वैत के साथ जाती थीं। जब वे सदन में बोल रही होतीं तब उनके बेटे को दूसरे विधायक संभाल रहे होते थे। रोहतास नगर से विधायक रहीं सरिता का कहना था अगर हम जनता के सेवक हैं, तो हमारे पास मैटरनिटी लीव लेने का अधिकार नहीं होता।

विधायक चंद्रकला भी लाईं थीं नवजात बेटी को

इसके पहले 2013 में CPI की विधायक चंद्रकला ने भी कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की थी। 18 दिसंबर 2013 को हैदराबाद में हुए विधानसभा सत्र के दौरान वे अपनी नवजात बेटी को लेकर पहुंची थीं।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal