Karnataka News: कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर की फोटो का अनावरण करने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है.
Karnataka Savarkar Row: कर्नाटक असेंबली हॉल में सावरकर की तस्वीर लगाए जाने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार सावरकर ने विधानसभा हॉल में फोटो लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा- सत्ता पक्ष ‘भाजपा’ चाहती है कि विधानसभा की कार्यवाही न चले.
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विधानसभा की कार्यावाही बाधित करना चाहते हैं. सत्ता पक्ष यह फोटो इसलिए लेकर आया है क्योंकि कांग्रेस उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने जा रही है. सत्ता पक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है.
कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर की फोटो का अनावरण करने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया समेत वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और कई अन्य लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है.
“दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या? “
कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाने पर विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “सावरकर की फोटो लगाने से आपको दुख हुआ. सिद्धारमैया को पूछिए दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या? उनकी समस्या तुष्टीकरण की राजनीति है जिसके कारण आज देश इस स्थिति में पहुंचा है.”






