Corona Update: भारत में खत्म होने की कगार पर कोरोना! 24 घंटे में 200 से कम आए नए मामले, एक्टिव केस चार हजार से कम

Covid-19 Update: देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन 56 हजार वैक्सीन की डोज दी गयी.

Covid-19 India: भारत में कोरोना संकट अब खत्म होने की कगार पर है. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 446 करोड़ पर पहुंच गई जबकि इलाज के बाद ठीक हुए  मरीजों की संख्या घटकर 3691 रह गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से मौत के कुल मामले बढ़कर 5,30,663 हो गए. देश में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या घटकर 3691 रह गई है. अब कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 76 की कमी दर्ज की गई है.

अबतक करीब 220 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई

ताजा आंकड़ों के अनुसार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,41,41,255 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.99 खुराक दी जा चुकी हैं.

भारत में 20 नवंबर को कोरना के 90 लाख ज्यादा मरीज थे
भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.  इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal