भागलपुर में एक-एक कर फटे 100 सिलेंडर, VIDEO:एक घंटे तक सुनाई दिए धमाके, ड्राइवर के चीथड़े उड़े; 200 मीटर दूर था पेट्रोल पंप

बिहार के भागलपुर में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से जबरदस्त ब्लास्ट हुए हैं। सिलेंडर में एक-एक कर धमाके शुरू हुए। ट्रक पर सौ से ज्यादा सिलेंडर लदे थे। इनमें ब्लास्ट होने से धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान आग की ऊंची लपटें भी उठती दिखीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।

हादसा जिले के नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात नारायणपुर NH 31 पर हुआ। ट्रक भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रहा था। तभी रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। लपटों की वजह से सिलेंडरों में भी आग लग गई और एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगा। हादसा और भयावह हो सकता था, क्योंकि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। एक सिलेंडर पेट्रोल पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना और पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया अनुमंडल से अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची। ब्लास्ट खत्म होने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 1 घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके की आवाज से स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

200 मीटर की दूरी पर था पेट्रोल पंप 100 सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग डर से अपने घर में दुबके हुए थे। ये हादसा और बड़ा हो सकता था। घटनास्थल से 200 मीटर के करीब पेट्रोल पंप भी है। एक सिलेंडर पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन राहत की बात रही कि पंप पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। पेट्रोल पंप और वहां काम कर रहे सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

मेरी झोपड़ी भी जल गई- स्थानीय बलहा के फ़तुली यादव ने बताया कि वह लंबे समय से एनएच किनारे बासा बनाकर मवेशी पालते हैं। जब धमाका होने लगा तो वो झोपड़ी में दुबक गए, लेकिन जब उनकी झोपड़ी में आग लग गई तो वह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। उन्हें रात में दिखाई कम देता है। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। फतुली यादव ने बताया कि आग लगने के बाद लोग चिल्ला रहे थे। आग लगे ट्रक से भागते हुए उसने एक आदमी को देखा।

घर की खिड़कियां हिल रही थीं धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में जो भी घर था उसकी खिड़कियां तक हिल रही थीं। लोग डर से घर से बाहर तक नहीं निकल रहे थे। NHAI की एंबुलेंस गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग खत्म होने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन के मलवे को NH 31 से हटाया गया। प्रशासन यातायात बहाल करने में लगा हुआ है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal