Bhupendra Patel: गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी. सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
PM Modi Congratulate Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भूपेंद्र पटेल को पीएम मोदी ने बधाई दी है. भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, “गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई पटेल जी को बहुत-बहुत बधाई. मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली. यह एक ऊर्जावान टीम है जो गुजरात को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.”






