Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों को लिए राहत भरी खबर है. यहां पेट्रोल औऱ डीजल के दाम स्थिर हैं, जिस कारण से लोगों को राहत महसूस हो रही है.
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम आदमी के जेब पर सीधा असर डालता है. जिस कारण से हर दिन आम आदमी पेट्रोल और डीजल के भाव जानना चाहता है, लेकिन मध्यप्रदेश में रहने वाले लोगों को लिए राहतभरी खबर है. यहां पेट्रोल औऱ डीजल के दाम स्थिर हैं. भोपाल में पेट्रोल का आज का रेट 108.57 रुपये लीटर है तो डीजल का आज का रेट 93.83 रुपये लीटर है. पिछले 10 दिनों की अगर बात करें तो पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर बने हुए है.
पेट्रोल-डीजल के स्थिर दामों से मध्यप्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हो रही है. इंदौर की अगर बात करें तो इंदौर में डीजल का रेट 94.01 रूपये लीटर है तो वहीं पेट्रोल का रेट इंदौर में 108.74 रुपये. एमपी के लोगों के लिए राहत भरी खबर, पेट्रोल-डीजल के दाम अभी बने हुए हैं स्थिर हैं. ग्वालियर में पेट्रोल का रेट 108.78 रुपये लीटर है तो वहीं 94.02 रूपये लीटर है. जबलपुर में आज पेट्रोल का रेट 108.74 रूपये लीटर है तो डीजल का रेट 94.01 रूपये लीटर है.
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल का यह रेट 24 घंटे के लिए होता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, कई तरह के टैक्स लगने के बाद इसकी कीमत बढ़ जाती है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-ऑयल की कीमत के आधार पर तेल में बदलाव होता है.
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर SMS भेजकर जानकारी ले सकते हैं.






