शौर्य दिवस पर निकली मशाल यात्रा:हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, यात्रा देखने ठहर गया दुर्ग शहर

हिंदू यवा मंच भिलाई ने शौर्य दिवस के मौके पर मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा में हजारों युवा हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। यह यात्रा जहां से भी गुजरी वह क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसे देखने के लिए एक पल के लिए पूरा भिलाई नगर ठहर सा गया।

हिन्दू युवा मंच की भिलाई इकाई ने मंगलवार देर शाम अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बेरोजगार चौक में इकट्ठा किया। इसके बाद संगठन के संयोजक गोविंद राज नायडू के नेतृत्व में यहां से रैली की शुरूआत की गई। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निकले।

मशाल रैली यहां से निकलकर सेक्टर-6 सिविक सेंटर स्थित चौपाटी पहुंची। यहां सभी लोगों ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बााद भगवान श्रीराम जी की महाआरती की गई। इस मौके पर जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया और संजय दानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस की रहे पुख्ता इंतजाम
हिंदू युवा मंच में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटने की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी गई। इसे देखते हुए पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस की सुरक्षा के बीच सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शांतिपूर्वक जुलूस निकाला।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal