नर्मदापुरम के इटारसी-पांजरा रोड पर धोखेड़ा के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार में बैठी 5 साल की बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही इटारसी थाने से डॉयल 100 स्टाफ मौके पर पहुंचा। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस और डायल वाहन में रखकर इटारसी भेजा। 2 घायल की हालत गंभीर होने से उन्हें नर्मदापुरम भेजा गया।
घायल चादौन गांव के बताए जा रहे है, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पांजरा-इटारसी के बीच में धोखेड़ा के पास टर्निंग पॉइंट पर कार पलट कर गड्ढे में जा गिरी। कार में बैठे लोगों की चीख-पुकार निकलने लगी। ग्रामीणों ने डायल 100 पर कॉल किया। डायल 100 स्टाफ के प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह और पायलट संतोष शाह मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस भी पहुंच गई। सभी को सरकारी अस्पताल इटारसी भेजा गया। घायलों में एक 5 साल की बच्ची, 2 महिला और 5 पुरूष घायल हुए।






