अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार को वॉलमार्ट में मास फायरिंग की घटना हुई। वॉलमार्ट स्टोर में देर रात हुई इस फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले कोलारोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
पुलिस ने कहा- हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे।
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में फायरिंग, 5 लोगों की मौत; मरने वालों में पुलिस अधिकारी भी शामिल नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; पुलिस बोली- आरोपी अभी भी हथियार लेकर घूम रहा अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया।
इंडियाना में पार्टी में हुई शूटिंग में 3 की मौत, 7 घायल; कल फ्रीडम डे परेड में 6 लोग मारे गए थे अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।






