नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा

दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपने माता-पिता, बहन और दादी की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बहन की चीख सुनकर पहुंचा चचेरा भाई
आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि उसने रात में बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। उसमें वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है।इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal