आफताब का नार्को टेस्ट आज:दिल्ली पुलिस ने तैयार की 50 सवालों की लिस्ट; श्रद्धा के सिर की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। इसी के चलते आज आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में यह टेस्ट होगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है। टेस्ट के दौरान फोरेंसिक साइंस लेब्रोरेटरी (FSL) टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी।इससे पहले दिल्ली पुलिस के सामने आफताब ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका था। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करवाने का काम शुरू किया गया। इसके अलावा गोताखोरों को भी बुलाया गया। अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिल पाया है।

श्रद्धा मर्डर केस के अपडेट्स…

  • दिल्ली पुलिस की टीमें हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी इलाके, देहरादून और ऋषिकेश में भी सर्च अभियान चला रही हैं।
  • पुलिस ने छतरपुर जिले के महरौली जंगल से तीसरे दिन खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं। अब तक 17 हड्डियां बरामद की गई हैं, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस की टीम का अभी तक आफताब के परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनकी तलाश जारी है।
  • दिल्ली पुलिस अब भी मर्डर वेपन, श्रद्धा के फोन और कपड़ों की तलाश कर रही है।

श्रद्धा मर्डर केस की जांच CBI को सौंपने की मांग
दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर श्रद्धा मर्डर केस की जांच CBI को सौंपने की मांग की गई है। एक प्रैक्टिसिंग वकील ने याचिका में कहा है कि यह घटना लगभग 6 महीने पहले हुई थी। दिल्ली पुलिस के पास कर्मचारियों की कमी और सबूतों को खोजने के लिए पर्याप्त तकनीकी उपकरणों की कमी है। इस कारण सटीक जांच नहीं की जा सकती है।

श्रद्धा की हत्या के 18 दिन बाद मंगवाया सामान
आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के करीब 18 दिन बाद 5 जून को मुंबई से दिल्ली कुछ सामान मंगवाया था। गुडलक पैकर्स एंड मूवर्स से जुड़े गोविंद यादव ने इसकी सारी जानकारी पुलिस को दे दी है। पूछताछ के बाद उसने मीडिया से बातचीत में बताया कि आफताब ने ये सामान मंगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। वह उस समय छुट्टी पर था, इसलिए दूसरे कर्मचारियों ने आफताब का सामान दिल्ली शिफ्ट किया था। इसके लिए आफताब ने 20 हजार रुपए दिए थे। यादव ने बताया कि इनमें सभी घरेलू सामान था। यादव ने बुकिंग से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं।

आफताब के परिवार ने 20 दिन पहले खाली किया घर
दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को पालघर जिले के वसई इलाके की यूनिक पार्क हाउसिंग सोसाइटी के सेक्रेटरी अब्दुल्ला खान का बयान दर्ज किया, जहां आरोपी आफताब अपने परिवार के साथ रहता था। पूछताछ में खान ने बताया कि आफताब को घर किराए पर दे रखा है। उसके परिवार ने करीब 20 दिन पहले अपना घर खाली कर दिया था।

खान ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आफताब का परिवार कहां गया। दिल्ली पुलिस ने मामले के सिलसिले में श्रद्धा और आफताब के दोस्तों और रिश्तेदारों सहित कई लोगों को बुलाया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा
दिल्ली पुलिस के हाथ बीते शनिवार को 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा था। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आफाताब के महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।

आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल
आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को 28 साल के आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया और उसके 35 टुकड़े किए, जिन्हें उसने लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। इसके बाद हर रोज इन टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंकने जाता था। आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे।

पापा 25 की हूं, फैसले ले सकती हूं:पिता बोले- बात मान लेती तो जिंदा होती श्रद्धा                                                                                श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 27 साल की लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर ने किस बेरहमी से मारा और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, यह कहानी अपने आप में दिल दहलाने वाली है, लेकिन इसमें सबसे दुखद पहलू श्रद्धा के पिता का है। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बेटी ने प्यार में जिद के चलते उनकी बात नहीं मानी। अगर मान ली होती तो आज वह जिंदा होती।

श्रद्धा का सिर ढूंढने तालाब खाली कराने पहुंची पुलिस                                                                                                                        श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है।

श्रद्धा मर्डर केस में मणिकर्ण पहुंची दिल्ली पुलिस:आफताब की पीपल कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली                                                              दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण पहुंची। टीम ने यहां श्रद्धा और उसकी हत्या के आरोपी आफताब की पीपल कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली। तीन सदस्यीय पुलिस टीम उस गेस्ट हाउस भी पहुंची जहां श्रद्धा और आफताब रुके थे। दिल्ली पुलिस की एक टीम में दो सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल शामिल थे।

​​​​​पीटने के 5 दिन बाद श्रद्धा को अस्पताल लाया आफताब                                                                                                                          श्रद्धा वालकर मर्डर में आफताब अब भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को माना कि फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे सबूत और गवाह सामने आ रहे हैं, जो आफताब की बर्बरता की कहानी को साबित कर रहे हैं। ये सबूत कोर्ट में टिक पाएंगे, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है।

आफताब ने कुबूल किया.. यस आई किल्ड हर                                                                                                                                  पुलिस ने बताया कि आफताब से कत्ल के बारे में जो भी पूछा जाता है, वह उसके बारे में अंग्रेजी में जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उसे हिंदी नहीं आती, पर वो अंग्रेजी में ज्यादा कम्फर्टेबल है। उसने कुबूल किया- Yes i killed her…

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal