दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के सीन रिक्रिएट करने के लिए आफताब के घर पहुंची है। इससे पता लगाया जाएगा कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या कैसे की। उसके बाद कैसे उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर उन्हें कहां रखा। इसी आधार पर पुलिस आफताब के खिलाफ सबूत जुटाएगी। वहीं, मर्डर वेपन और श्रद्धा के सिर की तलाश अब भी जारी है।उधर, आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। आफताब ने इस शातिराना तरीके से श्रद्धा का मर्डर किया है कि उसके परतें खोलना और घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस टेस्ट से उन्हें कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा है। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।
श्रद्धा मर्डर केस के अपडेट्स…
- सबूतों का पता लगाने के लिए महरौली के जंगल में तलाशी अभियान आज भी जारी रहेगा।
- दिल्ली पुलिस ने इस केस में अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
- पुलिस सबूत के तौर पर श्रद्धा की दोस्त शिवानी म्हात्रे और उसके को-वर्कर करण बेहरी के व्हाट्सएप चैट का भी इस्तेमाल करेगी।
- पुलिस आफताब के परिवार की तलाश जारी है।
- श्रद्धा के पिता ने दावा किया कि वह वसई में आफताब के घर गए थे, लेकिन उसके परिवार ने बेइज्जती कर वहां से भगा दिया और दोबारा नहीं आने की चेतावनी दी।
रीगल अपार्टमेंट की फ्लैट ओनर बोलीं- उनके किचन में ज्यादा सामान नहीं होता था
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने रीगल अपार्टमेंट की फ्लैट ओनर जयश्री का बयान रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने जयश्री से एग्रीमेंट के कागज भी लिए हैं। पुलिस ने जयश्री से पूछा कि आफताब और श्रद्धा कब आए थे और कितने समय तक रहे थे। उसने बताया- दोनों यहां 10 महीने रुके थे। उनके किचन में ज्यादा खाने का सामान नहीं होता था। दोनों ने ब्रोकर के जरिए मेरा घर किराए पर लिया था। दोनों के बीच मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा- मेरे पास इसकी कोई शिकायत नहीं आई।
इस केस से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे जान लीजिए…
आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल
आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को 28 साल के आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया और उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे।
आफताब ने खुद कुबूल किया गुनाह
आफताब ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जला दिया था। पुलिस को अब तक 13 टुकड़े मिले हैं। इनकी फोरेंसिक और DNA जांच होगी। अब भी पुलिस को श्रद्धा के सिर की तलाश है।
मर्डर के लिए आफताब ने क्राइम शो देखे, गुनाह छिपाने के लिए गूगल सर्च की
आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी ढूंढा था। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में श्रद्धा के टुकड़े फेंके।
मर्डर के बाद दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई, श्रद्धा के टुकड़े अलमारी में छिपा दिए
श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने अलमारी में छिपा दिया।
पापा 25 की हूं, फैसले ले सकती हूं:पिता बोले- बात मान लेती तो जिंदा होती श्रद्धा श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 27 साल की लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर ने किस बेरहमी से मारा और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, यह कहानी अपने आप में दिल दहलाने वाली है, लेकिन इसमें सबसे दुखद पहलू श्रद्धा के पिता का है। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बेटी ने प्यार में जिद के चलते उनकी बात नहीं मानी। अगर मान ली होती तो आज वह जिंदा होती।
श्रद्धा का मर्डर कब: पुलिस का दावा-18 मई को हत्या हुई, दोस्त बोला- जुलाई में बात की थी श्रद्धा मर्डर केस में अब सवाल ये है कि आखिर उसका मर्डर कब हुआ? सवाल की वजह दो दावे हैं। पहला दावा पुलिस का है, जो कह रही है कि श्रद्धा का मर्डर मई में हुआ। दूसरा दावा दोस्त लक्ष्मण नडार का है, जो कह रहा है कि जुलाई में तो उसकी श्रद्धा से बातचीत हुई थी। लक्ष्मण बताया- जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप से कॉन्टैक्ट किया था। तब श्रद्धा काफी डरी हुई थी।
पीटने के 5 दिन बाद श्रद्धा को अस्पताल लाया आफताब श्रद्धा वालकर मर्डर में आफताब अब भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को माना कि फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे सबूत और गवाह सामने आ रहे हैं, जो आफताब की बर्बरता की कहानी को साबित कर रहे हैं। ये सबूत कोर्ट में टिक पाएंगे, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है।
आफताब ने कुबूल किया…. यस आई किल्ड हर पुलिस ने बताया कि आफताब से कत्ल के बारे में जो भी पूछा जाता है, वह उसके बारे में अंग्रेजी में जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उसे हिंदी नहीं आती, पर वो अंग्रेजी में ज्यादा कम्फर्टेबल है। उसने कुबूल किया-
