भिलाई की युवती का बिलासपुर में मर्डर:युवक ने 3 दिन दुकान में छिपाई लाश, फिर कार में डालकर घर ले आया;बदबू से खुला राज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भिलाई की एक युवती की हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मर्डर का राज तब खुला, जब कार में रखी लाश से बदबू फैलने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक युवक को भी पकड़ लिया है। हालांकि, अभी हत्या के कारणों का पूरा पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में प्रेम और रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग-भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह पिता बृजेश सिंह (24) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक स्थित हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका पिछले चार दिन से गायब थी। इससे परेशान घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।

CCTV में आखिरी बार मेडिकल स्टोर की ओर जाते दिखी
SSP पारूल माथुर ने बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि वह आखिरी बार सिटी फार्मेसी मेडिकल एजेंसी तरफ जाते दिखी थी। ऐसे में पुलिस को पहले से ही मेडिकल स्टोर संचालक आशीष साहू पर शक था। उससे पूछताछ भी की गई थी लेकिन, वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था।

कार की पिछली सीट पर पॉलिथिन में लपेटकर रखी थी लाश
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आशीष साहू ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसके शव को तीन दिन तक दुकान में छिपा कर रखा था। दुकान में ज्यादा किसी का आना-जाना नहीं था। इसके चलते किसी को पता भी नहीं चला। इस दौरान वह लगातार दुकान में रूम फ्रेशनर, अगरबत्ती जलाता रहा, लेकिन जब उसे लगने लगा कि यहां आने वालों को शक हो जाएगा तो उसने लाश ठिकाने लगाने का सोचा। शुक्रवार की रात उसने लाश पॉलिथिन में लपेट कर अपनी कार की पिछली सीट पर रख ली पर कहीं फेंकने की हिम्मत नहीं कर पाया। लिहाजा वह कार घर ले आया और गैराज में छिपाकर रख दिया था। लेकिन, शनिवार दोपहर तक आसपास बदबू फैलने लगी। पड़ोसियों, घर वालों का ध्यान भी कार की ओर गया और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पहले से ही आशीष पर संदेह कर रही पुलिस ने लाश बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पैसे के लेनदेन का था विवाद
बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका सिंह और आरोपी आशीष साहू के बीच दोस्ती थी। इस दौरान आशीष साहू ने उसे स्टाक मार्केट में पैसे लगाने बोला था। उसकी बातों में आकर युवती ने करीब 17 लाख रुपए उसे दे दिए। लेकिन, आशीष उसे पैसे नहीं लौटा रहा था। वहीं, छात्रा बार-बार उससे पैसों की मांग करती थी। माना जा रहा है कि इसी से परेशान होकर आशीष ने उसकी हत्या कर दी। यह प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई बातें हैं, अब पुलिस प्रियंका के परिजनों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई। इसके साथ ही आशीष ने चार दिनों तक लाश अपने साथ क्यों रखी यह बात भी पुलिस को समझ में नहीं आ रही है।

बिलासपुर में आज एक और महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। उसके गले में गमछा बंधा हुआ है, जिससे गला घोंटकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। महिला शुक्रवार दोपहर अपने घर से काम करने जाने के लिए निकली थी। वहीं, दूसरे दिन उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal