श्रद्धा मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा की उसके को-वर्कर के साथ साल 2020 में की गई सोशल मीडिया चैट सामने आई है। इसमें श्रद्धा ने उसके साथ हुई मारपीट का जिक्र किया है। यह बातें श्रद्धा ने अपने तत्कालीन मैनेजर करण भक्की से की, जब वह मुंबई में काम करती थी।चैट में श्रद्धा कह रही है- कल की पिटाई के बाद आज मैं काम पर नहीं आ पाउंगी। मुझे लग रहा है कि मेरा ब्लड प्रेशर लो है और शरीर में दर्द हो रहा है। इसमें श्रद्धा एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कह रही है कि मुझे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह आज बाहर निकल जाए।श्रद्धा मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा की उसके को-वर्कर के साथ साल 2020 में की गई सोशल मीडिया चैट सामने आई है। इसमें श्रद्धा ने उसके साथ हुई मारपीट का जिक्र किया है। यह बातें श्रद्धा ने अपने तत्कालीन मैनेजर करण भक्की से की, जब वह मुंबई में काम करती थी।
चैट में श्रद्धा कह रही है- कल की पिटाई के बाद आज मैं काम पर नहीं आ पाउंगी। मुझे लग रहा है कि मेरा ब्लड प्रेशर लो है और शरीर में दर्द हो रहा है। इसमें श्रद्धा एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कह रही है कि मुझे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह आज बाहर निकल जाए।
चैट में की गई बातें….
- यह चैट 24 नवंबर, 2020- 3 दिसंबर, 2020 के बीच की है, जो डॉक्टर की उस रिपोर्ट के साथ भी मैच करती है, जिसमें बताया गया था कि श्रद्धा को दो साल पहले पीठ और गर्दन में दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- 23 नवंबर, 2020 की चैट में वह उस समय जहां वह रह रही थी, वहां से बाहर जाने की चर्चा कर रही है। वह कहती है कि वह पुलिस स्टेशन जाएगी और ‘महिला मंडल’ से मिलेगी। इसके बाद जब को-वर्कर ने उससे अपनी फोटो शेयर करने के लिए कहा तो श्रद्धा ने अपने चेहरे पर चोटों के साथ तस्वीर भी भेजी और कहा कि वह इसे काम से छुट्टी लेने के लिए यूज करेगी।
- एक अन्य टेक्स्ट में, श्रद्धा ने अपने दोस्तों से इस घटना के दौरान लगी चोटों के पीछे के कारण को छुपाया है। जब उसके दोस्तों ने उससे पूछा कि उनकी नाक को क्या हुआ, तो श्रद्धा ने जवाब दिया कि सीढ़ियां चढ़ते समय फिसलने से उसकी नाक टूट गई थी।
श्रद्धा ने आफताब को पति बताया : करण
श्रद्धा के पूर्व मैनेजर करण ने कहा कि नवंबर 2020 में मुझे पहली बार डोमेस्टिक एब्यूज के बारे में पता चला। विश्वास नहीं हुआ कि कोई इतनी बुरी तरह से मारपीट कैसे कर सकता है। उसने बताया कि वह इससे पहले अक्सर बीमार रहती थी। श्रद्धा ने उस दौरान कहा था कि वह सुरक्षा के लिए मां और बहन के पास जा सकती है। करण ने बताया कि उसे श्रद्धा ने बताया था कि आफताब उसका पति है।
करण ने बताया कि पुलिस में जाने के बाद उसने एक लिखित शिकायत दी। लेकिन इस बीच आफताब ने धमकी दी कि अगर वह उसे छोड़ेगी तो वह अपने आप को कुछ कर लेगा। उसके बाद श्रद्धा ने पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उसने श्रद्धा की मदद करने की कोशिश की थी और कुछ हफ्तों तक उसकी निगरानी करता रहा कि वह सुरक्षित है या नहीं।
करण ने बताया- मुझे लग रहा था कि दोनों अब साथ नहीं है। मुझे नहीं पता कि वे बाद में फिर से कैसे मिले। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वह दिल्ली चली गई। जब यह सब खबरों में आया, तो मुझे पता चला।
आफताब ने 18 मई को किया था श्रद्धा का मर्डर
28 साल के आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर किया था और उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे। दोनों 2019 से रिलेशन में थे। आफताब ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जला दिया था। पुलिस को अब तक 13 टुकड़े मिले हैं। इनकी फोरेंसिक और DNA जांच होगी।
श्रद्धा मर्डर केस के अपडेट्स…
- आज आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा।
- श्रद्धा की बॉडी के मिले 13 टुकड़ों की DNA जांच होगी।
- पुलिस आफताब को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के जंगलों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करेगी।
- आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकालने के लिए जल्द गूगल से बातचीत की जा सकती है।
पुलिस के सामने चुनौती
श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स, मर्डर वेपन और मोबाइल की तलाश अभी तक जारी है। जो बॉडी पार्ट्स मिले हैं, उनमें यह पुष्टि बाकी है कि वो श्रद्धा के ही हैं। आफताब के डेटिंग ऐप प्रोफाइल के जरिए दूसरी लड़कियों से पूछताछ होनी है। कॉमन फ्रेंड्स से भी सवाल किए जाने हैं।
जिस रूम में लाश के टुकड़े रखे, वहीं सोता था; आरी से उसका भी हाथ कटा था दिल्ली के श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही हत्या के आरोपी आफताब की दरिंदगी और डरावने चेहरे की कहानी भी छनकर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा की डेड बॉडी के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में लगातार 18 दिन सोता रहा।
श्रद्धा का मर्डर कब: पुलिस का दावा-18 मई को हत्या हुई, दोस्त बोला- जुलाई में बात की थी श्रद्धा मर्डर केस में अब सवाल ये है कि आखिर उसका मर्डर कब हुआ? सवाल की वजह दो दावे हैं। पहला दावा पुलिस का है, जो कह रही है कि श्रद्धा का मर्डर मई में हुआ। दूसरा दावा दोस्त लक्ष्मण नडार का है, जो कह रहा है कि जुलाई में तो उसकी श्रद्धा से बातचीत हुई थी। लक्ष्मण बताया- जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप से कॉन्टैक्ट किया था। तब श्रद्धा काफी डरी हुई थी।
11 सबूतों पर टिकी जांच, मर्डर वेपन नहीं मिला तो भी आफताब को होगी फांसी आफताब अभी कस्टडी में है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अब तक पुलिस को न मर्डर वेपन मिला, न ही श्रद्धा की लाश का सिर। आफताब अपने कबूलनामे से पलट गया तो क्या होगा? पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक केस से जुड़े 11 अहम सबूत और गवाह मिले हैं। UP के पूर्व DGP विक्रम सिंह कहते हैं कि आफताब को लगता है कि बॉडी को टुकड़ों में काटकर गायब करने और मर्डर वेपन छिपाने से वह बच जाएगा, तो वह गलतफहमी में है।
आफताब जैसे टॉक्सिक पार्टनर को कैसे पहचानें श्रद्धा अकेली नहीं, जिसे प्यार के बदले 35 टुकड़ों में काट दिया गया। हमारे आसपास कई लोग हैं, जो टॉक्सिक रिश्ते में फंसे हैं। ऐसे लोग भी होंगे, जो खुद टॉक्सिक हैं और दूसरों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। जरूरत की खबर में जानें ऐसे रिश्ते से कैसे निकलें।
11 सबूतों पर टिकी श्रद्धा मर्डर केस की जांच पूरी तैयारी से मर्डर करने वाले शख्स आफताब को कभी नहीं लगा था कि वो पकड़ा जाएगा। अब वो पकड़ा गया है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि न मर्डर वेपन मिला, न ही श्रद्धा की लाश का सिर। आफताब अपने कुबूलनामे से पलट गया तो क्या होगा?






