नशे के खिलाफ समाज:युवाओं को दुष्प्रभावों से बचाने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, शादियों में समाज लगाएंगे बोर्ड-शराब पीकर आना मना है

प्रदेश में नशे के खिलाफ माहौल बनाने के लिए समाज के स्तर पर पहल शुरू हो गई है। साहू समाज, उत्कल, यादव, ब्राह्मण, सोनकर, मरार, निषाद, देवांगन, भोजपुरी और पनिका समाज में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाने लगा है। इनमें से कई ने सार्वजनिक समारोहों में नशा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए बैनर और नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जा रहा है।

साहू समाज- नशा के खिलाफ साहू समाज के सदस्य राजधानी समेत गांव के स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने पहुंच रहे हैं। शहर जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष किरण साहू ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। नशामुक्त बनाने के लिए सामाजिक बैठकों में लोगों को समझाया जाता है कि बच्चों को नशे से दूर रखो।

भोजपुरी साहित्य सम्मेलन- अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडेय और संस्थापक शेषनाथ तिवारी ने बताया कि नशा के खिलाफ घर-घर पर्चे बांटे जाएंगे। इसके लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई। यह भी तय किया गया है कि वैवाहिक समारोह में समाज की ओर से बोर्ड लगाया जाएगा कि यहां शराब पीकर आना मना है।

यादव समाज- समाज के कई संगठन शहर से लेकर गांवों तक में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करते है‌ं। यादव महासंघ छत्तीसगढ़ के संयोजक माधव लाल यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल- महाराष्ट्र मंडल के सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने बताया कि मंडल द्वारा नशा से होने से दुष्परिणाम को लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। बैनर, पोस्टर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है।

उत्कल महासभा- स्लम बस्तियों में जाकर बच्चों के अभिभावकों को समझाया जा रहा है। उत्कल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विभार ने बताया कि नशा के खिलाफ हम सभी को आना होगा। बच्चों को किसी भी तरह से नशे से दूर रखना है। आने वाले दिनों में समाज की ओर से गांवों में भी जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ब्राह्मण समाज- स्कूल और कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों और उनके पालकों को मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे समारोह में नशे से दूर रहने की हिदायत दी जाएगी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal