NCP नेता जितेंद्र आव्हाड MLA से इस्तीफा देंगें:महिला से छेड़छाड़ का आरोप; हर हर महादेव की स्क्रीनिंग रुकवाने पर हुई थी गिरफ्तारी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उन्हें वर्तकनगर पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था, अब एक महिला ने उनपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने विधायक के खिलाफ ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।वहीं, विधायक का कहना है कि पुलिस ने मेरे खिलाफ 72 घंटे में 2 झूठे केस दर्ज किए। आव्हाड उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले मराठी फिल्म हर हर महादेव की स्क्रीनिंग रुकवाने पर गिरफ्तार हुए थे।

महिला के कंधे पर हाथ रखने का आरोप
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ्लाईओवर का उद्घाटन करने आये थे। CM के जाने के बाद विधायक ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर दबाया और कहा- यहां बीच में क्यूं खड़ी है साइड में हट जा। महिला ने आरोप लगाया कि आव्हाड की नियत ठीक नहीं थी।

मै पुलिस के अत्याचार के खिलाफ लड़ूंगा- आव्हाड
अपनी सफाई में विधायक ने कहा- मेरे खिलाफ झूठे आरोपों के तहत 2 मुकदमे दर्ज किए गए है। पुलिस के अत्याचार के खिलाफ मैं लड़ूंगा। मैं विधायक के पद से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहा हूं। लोकतंत्र की हत्या होते हुए नही देख सकता हूं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश ऊपर से आया था। पुलिस का इस्तेमाल कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।

हाल ही में हुई थी गिरफ्तारी
हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने और एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक वे अपने समर्थकों के साथ ठाणे के एक मॉल में घुस गए और मराठी फिल्म- हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को जबरन रुकवा दिया था। एक शख्स ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की थी। बाद में मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal