‘कोयले में 3 हजार करोड़ की हुई वसूली’- नारायण चंदेल:नेता प्रतिपक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार और उगाही का आरोप,प्रशासन से रैली करने की मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। चंदेल के मुताबिक पिछले चार साल में कोयले में प्रति टन 25 रुपए के हिसाब से 3 हजार रुपए करोड़ रुपए की वसूली की गई है। ED ने इशारा किया है कि यह जनता का पैसा है। उगाही और भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करे और बताएं कि आखिर यह पैसा कहां गया।

11 नवंबर को बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ‘महतारी हुंकार रैली’ शराबबंदी, महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर है। यह कार्यक्रम काफी पहले से तय है। इस नाते सरकार की कमी, खामियों को जनता के सामने लाने का संवैधानिक अधिकार है। भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आम राय से भाजपा का प्रत्याशी तय किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि महिला मोर्चा की रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समाज के सभी वर्गों की महिलाएं शामिल होंगी। इसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन सहित प्रदेश के भाजपा नेता शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आईटी रेड के बाद जिस अनुपात में संपत्तियां मिलीं थीं, उसी समय अफसरों ने तय किया था कि यह ED के स्तर का मामला है। हिन्दुस्तान के इतिहास में यह पहला मामला होगा, जब किसी कलेक्टर के बंगले को ED ने सील किया है। करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिलने से साफ है कि किस कदर भ्रष्टाचार हो रहा है।

रैली की अनुमति दे प्रशासन
11 नवंबर को दयालबंद से नेहरू चौक तक आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की ‘महतारी हुंकार रैली’ राज्य शासन की महिला विरोधी नीति, शराबबंदी, महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर है। हम विपक्ष में हैं। इस नाते सरकार की कमी, खामियों को जनता के सामने लाने का संवैधानिक अधिकार है। छत्तीसगढ़ में इमर्जेंसी नहीं है। प्रशासन पूर्व निर्धारित रैली को अनुमति दे। इस मामले में टकराव नहीं होना चाहिए। प्रशासन वक्त की नजाकत को समझे। 11 महीने बाद पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बन सकती है।

जनता का छप्पर फाड़ समर्थन
चंदेल ने कहा कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 68 और भाजपा 15 सीटों पर रही। 5 महीने बाद लोकसभा चुनाव में मतदान की गणना करें तो भाजपा 68 तथा कांग्रेस 15 पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि 5 महीने में इतना बड़ा अंतर आया,जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस की नई नवेली सरकार बनी थी और हनीमून का वक्त चल रहा था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जिसको देती है छप्पर फाड़ कर समर्थन देती है। अब जनता ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि बदलाव का वक्त अब पछताव में बदल चुका है।

जनघोषणा पत्र बड़ा मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के 36 बिन्दु 2023 के चुनाव का बड़ा मुद्दा है, जिस पर अमल नहीं हुआ। शराबबंदी नहीं की गई। बेरोजगारों को न तो रोजगार दिया और न बेरोजगारी भत्ता। उन्होंने बताया कि भाजपा दुनिया की पहली पार्टी है, जो हर दिन काम करती है। कार्यकर्ताओं का पूरा नेटवर्क है। प्रदेश के 23681 मतदान केंद्रों में भाजपा की इकाइयां चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

भानुप्रतापपुर का प्रत्याशी आम राय से बनेगा
चंदेल ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा का प्रत्याशी आम राय से तय होगा। वरिष्ठ नेता वहां जाएंगे। जनता की नब्ज टटोलेंगे। कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। इसके बाद पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। भाजपा उपचुनाव को पूरी संजीदगी से लड़ेगी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal