रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रेल कर्मी की मौत:तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर गई। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक पथरगढ़ी निवासी विजय टंडन‎ (41) भाटापारा के ठेहका निवासी अपने साथी‎ तुलाराम साहू (44) के साथ रविवार की शाम बाइक क्रमांक‎ CG-10 EG-8067 में सवार होकर पथरिया से‎ बिलासपुर जा रहे थे। दोनों शाम करीब 5.30 बजे ग्राम जुनवानी खेल मैदान‎ के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG-10‎ M-3561 ने बाइक को टक्कर मार दी।‎ इस हादसे में विजय टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोड से नीचे जा गिरी कार और बाइक
कार की रफ्तार इतनी तेज थी की टक्कर के बाद बाइक सहित दोनों युवक दूर जा गिरे। कार भी हाईवे से नीचे उतर गई थी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

राशन सामान लेने निकले थे बाइक सवार
बताया जा रहा है कि बाइक सवार विजय रेलवे के पोस्ट ऑफिस में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्यरत थे। विजय अपने साथी कर्मचारी तुलाराम के साथ घर के लिए राशन सामान खरीदने के‎ लिए पथरगढ़ी गए थे। वहां से वापस‎ बिलासपुर की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। ‎

कार चालक पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि हादसे में बिल्हा क्षेत्र के पेंडरवा (द) निवासी कार चालक सत्य‎ प्रकाश साहू भी घायल है। वह अपने परिवार‎ के साथ ग्राम ढ़ोठमा जा रहा था। कार में‎ उसके साथ बेटे और पत्नी भी सवार थे।‎ पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal