पैट्रिक यशपाल वर्धा- वर्धा की जनता और नागरिकों के बीच ग्राहक तक्रार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जिलाग्राहक तक्रार मंच, वर्धा द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में एक रैली आयोजित की गई थी। जागरूकता कार्यक्रम “जागो ग्राहक जागो” के नारे के तहत आयोजित किया गया।
विधि विभागाध्यक्ष डॉ शिप्रा सिंगम एवं अधिवक्ता के मार्गदर्शन में यशवंत महाविद्यालय वर्धा एवं विधि समिति के विधि विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
रैली के लिए हरी झंडी उप जिला कलेक्टर एवं उपभोक्ता फोरम वर्धा के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप पाटिल एवं सदस्य अधिवक्ता द्वारा लहराई गई। मंजुश्री खनीफ भी मौजूद थीं।
रैली के समापन के बाद जस्टिस प्रदीप पाटिल ने छात्रों को प्रेरित किया कि कैसे कानून के छात्र अपना कैरियर बना सकते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ कंज्यूमर कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा “एक अच्छा वकील हमेशा एक अच्छा श्रोता होता है” और उन्होंने कानून के छात्रों को “सीखने के साथ कमाई” की अवधारणा को भी सलाह दी।






