6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू:UP में भाजपा-सपा में मुकाबला, तेलंगाना में क्षेत्रीय दलों के सामने BJP का टेस्ट

UP, बिहार और महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू हो गया है। 6 नवंबर को इन सभी सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें 2-2 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और RJD थे।

UP की लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है, जहां किसानों की हत्या को लेकर काफी बवाल हुआ था। वहीं, तेलंगाना में इस बार भाजपा पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में है। ये उपचुनाव BJP के लिए एक उम्मीद है।

गोला गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश)
सबसे पहले बात UP के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट की। यहां सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला होना तय है। वहीं, कांग्रेस और बसपा मुकाबले से बाहर नजर आ रहे हैं। उपचुनाव में कुल 7 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इस सीट पर BJP विधायक रहे अरविंद गिरि के हार्ट अटैक से हुए निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने गोला से विधायक रहे दिवंगत अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 2012 में सपा से इसी सीट से विधायक रह चुके विनय तिवारी को मैदान में उतारा है।

आदमपुर (हरियाणा)                                                                                                                                                                    हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट पर आज मतदान हो रहा है। इस उप चुनाव में मुख्य राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी है। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच माना जा रहा है। भव्य बिश्नोई के आगे जहां परिवार का गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं जयप्रकाश के बहाने दिग्गज कांग्रेसी भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की साख दांव पर लगी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए सतेंद्र सिंह पर दांव खेला है। वहीं इनेलो ने कांग्रेस छोड़कर आए कुरडाराम नंबरदार को उम्मीदवार बनाया है।

मोकामा (बिहार)
बिहार की मोकामा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, सत्तारूढ़ महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद यह सीट वापस अपने खाते में जोड़ने की कोशिश में जुटा है। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा है, वहीं राजद ने नीलम देवी को टिकट दिया है। नीलम के नामांकन को सात दलों के महागठबंधन का समर्थन है।

गोपालगंज (बिहार)
बिहार की चर्चित गोपालगंज सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। नीतीश कुमार की अगुआई वाली महागठबंधन सरकार के लिए यह पहला चुनाव है। गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन होने की वजह से खाली हुई है। BJP ने इस सीट से उनकी पत्नी कुसुम देवी को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है।

मुनुगोड़े (तेलंगाना)
तेंलगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट तेलंगाना की सत्तारूढ़ TRS, भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। यह सीट कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। गोपाल रेड्डी अब भाजपा के साथ हैं, जो BJP की उम्मीदवार हैं। वहीं, TRS के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस के पलवई श्रावंथी भी मैदान में हैं।

अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र)
मुंबई में अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होना है। रमेश लटके के आकास्मिक निधन के चलते यह सीट खाली हुई थी। यहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को टिकट दिया है। वहीं, रुतुजा का मुकाबला 6 उम्मीदवारों से है, जिनमें से चार निर्दलीय हैं।

BJP ने इस सीट पर बिजनेसमेन मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट ने भी मुरजी को समर्थन देने का ऐलान किया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद BJP ने अपने प्रत्याशी का नामांकन पीछे ले लिया। BJP ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।

धामनगर (ओडिशा)
ओडिशा की धामनगर सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। BJP ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजद ने यहां अबंती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।खबरें और भी हैं…

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal