सोलर एनर्जी, स्पेस सेक्टर में बढ़ रहे अवसर, मोढेरा गांव की तारीफ; मन की बात में पीएम मोदी की बड़ी बातें

PM modi man ki baat: मन की बात के 94वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को फिर संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी और कहा कि यह पर्व स्वच्छता पर जोर देता है। पीएम मोदी ने किसान कुसुम योजना का जिक्र किया। साथ ही सोलर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धियों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गुजरात के मोढेरा गांव का उदारण देते हुए कहा कि इसे देखकर दूसरे गांव के लोग मुझे सौर गावों में बदलने के लिए लिख रहे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को एक बार फिर संबोधित किया। सबसे पहले छठ पर्व की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह स्वच्छता पर जोर देता है। भारत के स्पेस सेक्टर की उपलब्धियों पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने नवीनतम लॉन्च के साथ भारत को वैश्विक वाणिज्यिक बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभारा है।

जब क्रायोजैनिक टेक्नोलॉजी देने से भारत को मना किया
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धियों को सराहा। कहा कि एक समय था जब भारत को क्रायोजैनिक टेक्नोलॉजी देने से मना कर दिया गया था। लेकिन भारत ने खुद काम किया और आज अपनी तकनीक से ही सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है।
सोलर एनर्जी में शानदार काम
पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी पर भी भारत की उपलब्धियां गिनाई। पीएम ने कहा कि सोलर एनर्जी पर पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है। हमने अपने किसान भाईयों के लिए किसान कुसुम योजना शुरू की। जिसके तहत किसान सोलर पंप लगा रहे हैं। सौर ऊर्जा से अब किसान कमाई भी कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक किसान का भी जिक्र किया। जिन्होंने अपने खेत में दस हॉर्सपॉवर का सोलर पंप सेट लगवाया है।

मोढेरा गांव की तारीफ
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गुजरात के मोढेरा गांव का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस गांव के लगभग सभी घर अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। वहां के लोग न केवल सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का उपयोग कर रहे हैं बल्कि इससे कमाई भी कर रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि मोढेरा गांव से प्रेरित होकर दूसरे गांवों के लोग भी मुझे अपने गांवों को सौर गांवों में बदलने के लिए लिख रहे हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal