मुंबई (प्रतिनिधि)- सायली फाउंडेशन की ओर से सत्यभाभा आई केयर अस्पताल में 15 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ।
मुंबई और नवीमुंबई के इलाके में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए यह ऑपरेशन मुफ्त में किया जाता है. इस बार कुल 15 लोगों की मोतीयाबिंदु की सर्जरी हुई है।सायली फाउंडेशन की ओर से तुर्भे, चेंबूर, नवीमुंबई क्षेत्र में हमेशा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सायली फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजलि अभिमन जगताप ने कहा कि इस बार उनका इरादा तुर्भे और पूरे नवीमुंबई क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने का है।






