क्वीन एलिज़ाबेथ डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल निगरानी में: बकिंघम पैलेस

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
इमेज स्रोत,EPA
बकिंघम पैलेस ने बताया है कि डॉक्टरों के क्वीन एलिज़ाबेथ के स्वास्थ्य पर चिंता जताने के बाद बालमोरा में उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है.

एक बयान में बताया गया है, “आज सुबह क्वीन एलिज़ाबेथ के स्वास्थ्य के परीक्षण के बाद, डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखने की सलाह दी.”

“महारानी बालमोरा में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं.”

प्रिंस चार्ल्स डचेस ऑफ़ कॉर्नवाल के साथ बालमोरा पहुंच गए हैं. ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज भी वहां पहुंचने वाले हैं.

विज्ञापन

96 वर्षीय क्वीन एलिज़ाबेथ बुधवार को प्रिवी काउंसिल की मीटिंग में शामिल नहीं हुई. उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी जिसके बाद आज ये घोषणा की गई.

ये स्पष्ट है कि क्वीन की सेहत के बारे में चिंताएं हैं. और ये चिंताएं पहले से कहीं अधिक साफ़ है. इस बार ये भी नहीं कहा गया है कि उन्हें केवल चलने-फिरने में दिक्कत है.

बेबुनियाद अफ़वाहों को लेकर भी चेतावनियां दी गई हैं जैसे कि शायद वो गिर गई होंगी.

मंगलवार को वो अपने पैरों पर खड़ी नज़र आईं और नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के बाद उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सामने आई.

लेकिन वरिष्ठ मंत्रियों की प्रिवी काउंसिल की वर्चुअल मीटिंग को आख़िरी लम्हों में रद्द किए जाने से क्वीन की सेहत की गंभीरता को लेकर कोई शंका नहीं रह गई.

‘पूरा देश गहन चिंता में’
प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने कहा कि ‘पूरा देश’ इस ख़बर से ‘गहन चिंता’ में है.

उन्होंने कहा, “मेरी प्रार्थना, और हमारे यूनाइटेड किंगडम के समस्त लोगों की प्रार्थना इस वक़्त महारानी और उनके परिवार के साथ हैं.”

महारानी ने मंगलवार को लिज़ ट्रस को बालमोरा में ही प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया. इसके लिए वो लंदन नहीं गईं.

अपने 70 साल के शासनकाल के दौरान महारानी, देश के नए प्रधानमंत्री से बकिंघम पैलेस में मिलती रही हैं.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal