अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, मुंबई में आसपास घंटों घूमता दिखा शख्स, कर रहा यह दावा

महाराष्ट्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। खबर है कि गृहमंत्रालय का अधिकारी बनकर एक शख्स शाह के आसपास लंबे समय तक रहा। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शाह के अलावा गिरफ्तार किए गए शख्स को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के पास भी देखा गया था।

32 वर्षीय की पहचान हेमंत पवार के रूप में हुई है। धुले का रहने वाला यह शख्स खुद के आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव बता रहा है। कथित तौर पर वह गृहमंत्रालय का आईडी कार्ड पहनकर शाह के आसपास घंटों तक घूमता रहा। पुलिस का कहना है कि पवार सुरक्षा इंतजाम देख रहे एक अधिकारी की तरह बनकर वहां पहुंचा था। जब गृहमंत्रालय के एक अधिकारी को उसपर शक हुआ, तो मुंबई पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस को भी पता चला कि उसका नाम सिक्युरिटी टीम की सूची में नहीं है।

बारामती को अमेठी न समझे BJP, आसान नहीं होगी शरद पवार के गढ़ में सेंध

पवार के खिलाफ IPC की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरगौम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। शाह का दो दिवसीय दौरा बुधवार को पूरा हो गया है। खबर है कि यह घटना सोमवार की है। मुंबई यात्रा के दौरान गृहमंत्री ने लालबागचा राजा के दर्शन किए और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal