तेज रफ्तार कार छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर पलटी, सड़क पर पानी के कारण हुई अनियंत्रित, वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड में लिंगा बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार काफी रफ्तार में थी। सड़क पर पानी होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी और गुलाटियां लगाने लगी। इस भयावह हादसे में भी कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दरअसल इस पूरे घटना का वीडियो भी वायरल हुआ हैं। इस वीडियो के देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर जमा हुए पानी के बीच से होकर गुजरती है। इसके बाद से कार का संतुलन बिगड़ जाता है और कार किनारे की ओर जाने लगती है। इस बीच कार सड़क छोड़कर खेत में घुस जाती है। और कई गुलाटियां लेते हुए सड़क से काफी दूर पलट जाती है।

वीडियो में ये भी दिखा कि जहां कार पलटी है वहीं पास में एक गाय भी एक पेड़ से बंधी है। कार को आता देख गाय पीछे हटने का प्रयास करती है, लेकिन रस्सी से बंधे होने के कारण हट नहीं पाती। हालांकि, कार गाय के समीप आकर रुक जाती है और गाय जख्मी होने से बच जाती है। वहीं गनीमत रहीं कि इतना गंभीर हादसा होने के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि छिन्दवाड़ा में लिंगा के समीप अत्याधिक बारिश के चलते वाहन के बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ । वाहन में सभी के सुरक्षित होने का सुखद समाचार है । बारिश में वाहन धीरे चलाए एवं अत्याधिक बारिश होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर बारिश थमने का इंतेजार करे।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal