स्वास्थ्य मंत्री TS के बयान पर भाजपा के निशाने पर आ गए CM भूपेश बघेल, सिंहदेव ने शब्द‌ चयन पर जताया खेद

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसा बयान दे दिया कि विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आ गए। स्वास्थ्य मंत्री से अपनी मांगों के समर्थन एवं मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने की मांग को लेकर पहुंचे हड़ताली अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में ऐसा बयान दे दिया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सियासी बखेड़ा खड़ा होता देख मंत्री सिंहदेव ने अपने शब्दों के चयन को लेकर खेद व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। इधर बयान के बाद प्रदेश में जमकर सियासी चर्चाएं भी चल रही हैं।
गृहक्षेत्र सरगुजा के प्रवास पर आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने के लिए DA व HRA बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन और अन्य संघों के पदाधिकारी उनके निवास तपस्या पहुंचे थे। जहां टीएस सिंहदेव ने अनौपचारिक चर्चा करते हुए कह दिया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि और पैसे दे सकें। सिंहदेव ने डीए पर कहा कि सरकार के पास पैसा हो तब तो देंगे। आपको 5 से 6 हजार करोड़ रुपये देने का बन रहा है। सरकार की 5-6 हजार करोड़ रुपये देने की औकात ही नहीं है। आज की स्थिति में अभी 40 हजार करोड़ तो आपको मिल रहे हैं। आप कह रहे हो पांच हज़ार करोड़ और तो आज के दिन उसकी स्थिति नहीं है।
कर्मचारियों से कहा- CM साहब को दूंगा पत्र
मैं घुमाने फिराने की बात नहीं कर रहा हूँ, जो सही स्थिति है वो बता रहा हूँ। सरकार के पास पैसा नहीं है। यहां नरवा-गरवा गोबर सब ज़्यादा हो गया है। किसान को देना प्राथमिकता समझा गया है। आप लोग प्राथमिकता में अभी पीछे हैं। फिर अभी नियमितीकरण करना, बाक़ी चीज़ का खर्चा आएगा वो कहां से आएगा। राज्य में बाक़ी कर्मचारी हैं, उन लोगों के लिए और काम भी तो करना है। मांग करिए मांग करने में क्या है? मैं सीएम साहब को यह पत्र दे दूंगा। मंत्री सिंहदेव की कर्मचारियों से हुई अनौपचारिक चर्चा का वीडियो वायरल होते ही भाजपा को मौका मिल गया। सरकार की औक़ात नहीं वाले शब्द को लेकर भाजपा ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए प्रदेश की दुर्दशा के लिए उन्हें जिम्मेदार बता दिया। आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
भाजपा नेताओं द्वारा वीडियो ट्वीट करने और सियासी बवाल को देखते हुए अपने शब्दों के चयन को लेकर मंत्री सिंहदेव ने खेद जताया है। साथ ही प्रदेश की खराब आर्थिक हालत के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताते हुए लिखा है कि “शब्दों के चयन में मुझसे बड़ी त्रुटि हुई है, जिसपर मैं खेद व्यक्त करता हूं मगर छग सरकार को और अधिक खर्च करने में केंद्र सरकार का आर्थिक असहयोग बाधा बना हुआ है। आज केंद्र के पास छग की जनता के 20000 करोड़ से अधिक राशि लंबित है। कृपया प्रदेशवासियों के हक में इसके लिए आप भी सहयोग करें

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal