जबलपुर के जयंती मोबाइल काॅम्प्लेक्स में हुआ हादसा , बैटरी बदलते समय लगी मोबाइल में आग, संचालक ने बताया कारण

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मोबाइल से आग निकलने की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर अब जबलपुर की है जहां मोबाइल सुधारने के दौरान उसमें ब्लास्ट हों गया। इस घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल गुरुवार की यह घटना जबलपुर के जयंती मोबाइल काॅम्प्लेक्स की है जहां एक व्यक्ति अपना मोबाइल सुधरवाने आया था। दुकानदार ने उसे बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी खराब है और उसे अब बदलना होगा। जिसके बाद दुकान के संचालक ने मोबाइल को खोल कर उससे बैटरी निकाली और तभी धमाके के साथ मोबाइल में आग लग गई।

वहीं इस घटनाक्रम के बाद दुकान संचालक ने बताया कि उसने अभी तक सैकड़ों मोबाइल बनाए हैं। लेकिन इस तरह की घटना तब होती है जब बैटरी को अधिक समय तक चार्ज किया जाता है। उन्होंने बताया कि कभी भी मोबाइल को अधिक चार्ज ना करें। आपको अगर लगता है की बैटरी खराब हों रही है उसे तुरंत बदल दें। लेकिन अगर समय रहते मोबाइल पर ध्यान नहीं दिया गया तो हो सकता है कि मोबाइल चार्ज करते समय मोबाइल ब्लास्ट हों जाए।
बीते कुछ दिन पहले एमपी के बालाघाट जिले में भी यहीं हुआ था। बालाघाट शहर से लगे ग्राम कनकी में एक मोबाइल दुकान में रखा हुआ मोबाइल अचानक युवक के हाथ में फट गया। गनीमत रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई। और जैसे ही मोबाईल फोन फटा युवक ने मोबाईल को फेक दिया।

उस दौरान हुई घटना के बाद दुकान के मालिक ने कहा था कि अक्सर देखा जाता है कि कई लोग फोन के साथ मिलने वाले ओरिजनल चार्जर की जगह किसी भी दूसरे चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर आपका ओरिजनल चार्जर खराब हो गया है तो नया चार्जर भी कंपनी से ही खरीदें। उसने बताया था कि हर मोबाइल की चार्जिंग सपोर्ट करने की क्षमता अलग होती है। और ऐसे में ही मोबाइल या तो खराब हो जाता है या अचानक ऐसे फट जाता हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal