विजय देवरकोंडा के बयान से चिढ़े थिएटर ओनर ने निकाला गुस्सा, बोले-ज्यादा चर्बी आ गई है

विजय देवरकोंडा के बयान से चिढ़े थिएटर ओनर ने निकाला गुस्सा, बोले-ज्यादा चर्बी आ गई है
विजय देवरकोंडा के बयानों ने कुछ लोगों को नाराज कर दिया है। थिएटर ओनर मनोज देसाई का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह विजय पर जमकर भड़ास निकालते दिख रहे हैं। उन्होंने तापसी से लेकर आमिर खान तक को लपेटा है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर की रिलीज के बाद एक थिएटर ओनर का वीडियो काफी वायरल है। मूवी की स्टारकास्ट अनन्या पांडे और विजय ने घूम-घूमकर पूरे देश में प्रचार किया था। हिंदी दर्शक विजय को पसंद भी करने लगे थे। इस बीच बॉयकॉट ट्रेंड पर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि एक दर्शक वर्ग नाराज हो गया। उनकी फिल्म और विजय के बॉयकॉट के हैशटैग्स भी सोशल मीडिया पर नजर आने लगे। विजय के बयान पर अब गेएटी गैलेक्स और मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव मैनेजर मनोज देसाई ने विजय को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने गुस्से में विजय देवरकोंडा को ऐनाकोंडा तक कह डाला।

तापसी का उदाहरण देकर भड़के

मनोज देसाई ने फिल्मी फीवर से बातचीत में पहले तो गुस्सा निकाला कि फिल्म को पहले दिन सिंगल स्क्रीन पर रिलीज नहीं किया गया। वह बोले कि समझ नहीं आ रहा कि सिंगल स्क्रीन से उनको क्या दुश्मनी है। उनसे पूछा गया कि फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं तो वह भड़क गए। बोले, सबसे पहले तो मैं विजय को कहना चाहूंगा, मिस्टर विजय, तुम्हें ये चर्बी आ गई है। ‘देखना हो तो देखो वर्ना ना देखो’ (विजय का बयान), नहीं देखेंगे तो तापसी पन्नू की हालत क्या हो गई है। नहीं देखोगे तो आमिर खान की हालत क्या हुई है, नहीं देखेंगे तो रक्षाबंधन की हालत क्या हो गई है। तुम्हें भी अपनी यही हालत करवानी है तो ओटीटी में काम करो।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal