IND vs ZIM 1st ODI Live Score: जिम्बाब्वे का 7वां विकेट गिरा, पटेल ने कप्तान चकाब्वा को किया आउट

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में दीपक चाहर की वापसी हुई है, वहीं शिखर धवन और गिल ओपनिंग करेंगे और कप्तान केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखाई देंगे। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी दिख रही थी, लेकिन चाहर ने 7वें ओवर में इनोसेंट कैया (4) को आउट करके मेजबान को 25 के स्कोर पर पहला झटका दिया। इसके बाद लगातार अंतराल पर टीम ने विकेट गंवाए हैं।

IND vs WI LIVE:-

ZIM 107/7 (26.3)

02:56 PM : आखिरकार भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को आउट करने में सफल हुए हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड किया।

02:53 PM : जिम्बाब्वे ने 25.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मेजबान अगर इस मैच में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें कम से कम 200 से ज्यादा रन बनाने होंगे। हालांकि जिम्बाब्वे के लिए आसान नहीं होने वाला है।

02:45 PM : कप्तान केएल राहुल ने 23वें ओवर में 5वें गेंदबाज के रूप में अक्षर पटेल को गेंद सौंपी है। पटेल के ओवर में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज कई बार आउट होने से बचे हैं। अक्षर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में कोई रन नहीं दिया है। दोनों ओवर मेडन रहे हैं।

02:37 PM : तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में अपना दूसरा विकेट झटका है। तेजी से रन बनाने के चक्कर में रयान बर्ल खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 18 गेंदों में 11 रन बनाए।

02:29 PM : कुलदीप यादव ने जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को लगभग अपनी जाल में फंसा लिया था। कुलदीप ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया था। जिसके बाद कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बदला और चकाब्वा अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

02:23 PM : जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया हुआ है। एक बार कैच लेने का मौका बना था, लेकिन फील्डर काफी दूर था।

02:14 PM : जिम्बाब्वे को पांचवां झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा 17 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने धवन के हाथों कैच आउट करवाया।

02:10 PM: जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। चकाब्वा और सिकंदर क्रीज पर डटे हुए हैं।

02:04 PM: कुलदीप यादव ने पारी का 14वां ओवर फेंका और मात्र एक ही रन खर्च किया। दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के शानदार स्पेल के बाद भारत को पकड़ मजबूत रखनी होगी। सिराज की जगह अब प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।

01:55 PM: पारी का 13वां और अपना लगातार 7वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर की चौथी फुल लेंथ गेंद पर सिकंदर रजा ने चौका लगाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर भारत ने LBW आउट के लिए रिव्यू लिया मगर गेंद एक बार फिर स्टंप के बाहर जा रही थी। भारत ने अपना दूसरा और अंतिम रिव्यू भी गंवाया।

01:51 PM: 12वां ओवर लेकर आए सिराज की आखिरी दो गेंदों पर चकाब्वा ने बैक टू बैक चौके लगाए। जिम्बाब्वे अब 50 रन के करीब पहुंच गया है। अब कप्तान चकाब्वा को सिकंदर रजा के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।

01:43 PM: पहला विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती दिख रही है। 25 रन पर पहला विकेट खोने के बाद टीम 31 रन तक कुल चार विकेट गंवा चुकी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने मधेवीरे को LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाहर की यह तीसरी विकेट है।

01:37 PM: 10वां ओवर लेकर आए सिराज को भी आखिरकार पहली सफलता मिली। गुड लेथ गेंद पर उन्होंने विलियम्स को 1 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शिखर धवन ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ा। अब सिकंदर रजा क्रीज पर आए हैं।

01:31 PM: 9वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर ने बाहर जारी गेंद पर इस बार मारुमानी को फंसाया और भारत को दूसरी विकेट दिलाई। मारुमानी 22 गेंदों पर 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

01:22 PM: पारी का 7वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर ने इनोसेंट काइया को आउट कर मेजबानों को पहला झटका दिया है। काइया लेग साइड में जोरदार शॉट लगाना चाहते थे मगर गेंद उनके उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर संजू सैमसन के दस्तानों में गई। काइया ने बनाए 4 रन। जिम्बाब्वे 25/1

01:18 PM: 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और जिम्बाब्वे ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए है। कैया 4 और मारुमानी 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 13 अतिरिक्त रन दिए हैं। जिम्बाब्वे के लिए यह अच्छी शुरुआत है।

01:11 PM: मारुमानी ने लगाया पारी का पहला चौका! 5वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर की तीसरी गेंद पर मारुमानी ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जिम्बाब्वे की पारी का पहला चौका लगाया। वह 6 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

01:04 PM: भारत ने गंवाया रिव्यू! तीसरे ओवर की बेहतरीन यॉर्कर पर दीपक चाहर ने कैया को विकेट के सामने फंसााय था, मगर अंपायर ने आउट नहीं दिया। भारत ने इसके लिए रिव्यू लिया, मगर वह रिव्यू भारत के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि गेंद विकेट से दूर जा रही थी।

12:56 PM: पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका और इस ओवर से उन्होंने 6 रन खर्च किए जिसमें वाइड के साथ उन्होंने चौका भी दिया। अगर अतिरिक्त रन हटा दें तो भारतीय गेंदबाजों की यह अच्छी शुरुआत है।

12:51 PM: दीपक चाहर की शानदार शुरुआत, पहले ओवर से उन्होंने खर्च किए 6 रन जिसमें से चार रन लेग बाय के थे। LBW के लिए चाहर ने दो बॉल पर अपील भी की मगर गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी।

12:46 PM: भारतीय टीम उतरी मैदान पर, दीपक चाहर करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत। जिम्बाब्वे की पारी का आगाज करने तदिवानाशे मारुमानी और इनोसेंट कैया आए हैं।

12:40 PM: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी है।

12:30 PM: टीम शीट के अनुसार भारतीय पारी का आगाज शिखर धवन और शुभमन गिल करेंगे, वहीं कप्तान केएल राहुल मिडिल ऑर्डर का भार संभालेंगे।

12:21 PM: भारतीय प्लेइंग XI – शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (c), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (wk), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे प्लेइंग XI- तदिवानाशे मारुमानी, इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

12:16 PM: भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

12:04 PM: भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले वनडे को टीवी और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव। जानने के लिए यहां क्लिक करें

11:55 PM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI- शिखर धवन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज

11:52 PM: नमस्कार! भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार है:-

जिम्बाब्वे टीम: रेजिस चकबवा (w/c), ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडांडे, जॉन मसारा, तदिवानाशे मारुमनी, टोनी मुन्योन्गा, तनाका चिवंगा

भारत टीम: शिखर धवन, केएल राहुल (c), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (wk), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, दीपक चाहर, ईशान किशन , प्रसिद्ध कृष्ण, ऋतुराज गायकवाडी

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal