कश्मीर में ITBP जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी; 7 की मौत, 32 घायलों में 6 की हालत गंभीर

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई है, जिनमें आईटीबीपी के 6 और 1 पुलिसकर्मी शामिल है। 32 जवान घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

2 जवानों ने घटनास्थल पर तोड़ा दम
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ने बताया कि हताहतों को ले जाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौटते समय हादसा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बीते हफ्ते एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई थी, जिसमें 18 लोग घायल हो गए थे। बस में सवार व्यक्तियों में ज्यादातर छात्र थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मिनी बस बरमीन से उधमपुर की ओर जा रही थी और तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस घोरडी गांव के पास खाई में गिर गई। 11 स्टूडेंट्स सहित 18 घायलों को इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal