संपादकीय: वरुण पांडे -महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विश्वासपात्र माना जाता है। साथ ही उन्हें भाजपा के आक्रामक नेतृत्व के रूप मे भी जाना जाता है।
भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंद्रकांत पाटिल की एकनाथ शिंदे के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति के कारण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। अब उनकी जगह चंद्रशेखर बावनकुले को चुना गया है। कैबिनेट विस्तार में चंद्रशेखर बावनकुले को जगह नहीं मिली। हालांकि, उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है।
ऑटो चालक का करते थे काम चंद्रशेखर बावनकुले अपनी आजीविका चलाने के लिए ऑटो चलाकर गुज़ारा करते थे.कामठी से नागपुर के बिच कई वर्ष तक उन्होंने ऑटो चलाने का काम किया है. भारतीय जनता पार्टी मे उन्होंने किस्मत आजमाई जिला परिषद सदस्य से लेकर मंत्री पद और अब प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच चुके है
ओबीसी चेहरा
चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र भाजपा के तेली समाज के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें नागपुर और विदर्भ में पार्टी के बड़े ओबीसी नेता के रूप में देखा जाता है। बावनकुले ने ओबीसी आरक्षण के दौरान भाजपा की स्थिति को आक्रामक तरीके से पेश किया था। पिछले 10 सालों में कोई भी ओबीसी नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज नहीं हो पाया। भाजपा के लिए ओबीसी समुदाय बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए बीजेपी ने ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठाकर ओबीसी को बड़ा संदेश दिया है।
नितिन गडकरी के चहेते बावनकुले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जो विदर्भ के सबसे महत्वपूर्ण भाजपा नेताओं में से हैं, के करीबी हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए खारिज किए जाने के बाद विधान परिषद से उनकी वापसी कराई गई थी। विधान परिषद में बावनकुले के अलावा कई भाजपा नेताओं की दिलचस्पी थी लेकिन, चुने गए बावनकुले।
भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण फडणवीस ने काटी थी विधासभा की टिकट
बावनकुले को देवेंद्र फडणवीस ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया था। फिर भी वह पार्टी के प्रति वफादार रहे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करना जारी रखा। उन्होंने हमेशा पार्टी के जनादेश को सर्वोच्च माना। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे लेकर उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें इस वफादारी का इनाम मिला है। फडणवीस ने उसी दौरान महारष्टके भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की टिकट काटी थी.
कौन हैं चंद्रशेखर बावकुले?
चंद्रशेखर बावनकुले ने फडणवीस सरकार के दौरान ऊर्जा मंत्री का पद संभाला था। उन्हें दिसंबर 2014 में नागपुर के संरक्षक मंत्री के रूप में भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने नागपुर में कामठी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह लगातार तीन बार यानी 2004, 2009, 2014 विधानसभा के लिए चुने गए। वह राज्य के आबकारी मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दोनों नागपुर से चलाएंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इनका निवास स्थान नागपुर मे है और अब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भी नागपुर से है. देखने वाली बात ये होंगी की इस बात से विदर्भ की राजनीति मे किसकी पकड़ मजबूत बनेगी? 52 को मिला 45 का टारगेट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बावनकुले को 2024 मे 45 प्लस सांसद चुन कर लाने का टारगेट दिया है.







