ओपनिंग डे पर रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा की हुई कम शुरुआत, जानें क्या रहा दोनों का हाल

लाल सिंह चड्डा और रक्षाबंधन आज 11 अगस्त को रिलीज हो गई है। दोनों फिल्में आज रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई है। हालांकि दोनों फिल्मों से जितनी उम्मीद थी उतनी चली नहीं। फैंस भी इससे निराश हुए।
ओपनिंग डे पर रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा की हुई कम शुरुआत, जानें क्या रहा दोनों का हाल

हमें फॉलो करें- Reoublican Samaj News

आज गुरुवार को यानी कि 11 अगस्त को अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद थी, लेकिन पहले ही दिन फिल्म ने कुछ कमाल नहीं किया। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग कम हुई थी इसलिए ओपनिंड डे की ऑक्यूपेंसी 12-20 प्रतिशत गिर गई। बता दें कि फिल्म के कम एडवांस बुकिंग की खबर मंगलवार से आ रही थीं। वहीं बुधवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, रोजी फोटो पेंट करना बंद करें। फैक्ट्स सही कर लें। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की एडवांस बुकिंग उम्मीद से भी कम है। दोनों स्पॉट बुकिंग पर निर्भर है अब।

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे में दोनों फिल्मों को देखने कम लोग आए थे। दिल्ली के एक्सीबिटर ने कहा, लाल सिंह चड्ढा की ऑक्यूपेंसी 15-20 प्रतिशत रही मल्टीप्लेक्स में, वहीं रक्षाबंधन की उससे कम। फर्स्ट शो में सिर्फ 12 प्रतिशत लोग थे। ये बहुत ही निराश की बात है।
बता दें कि त्यौहार के मौके पर रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्म के शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद थी। हालांकि जो शुरुआत के हाल हैं उसे देखकर तो इंडस्ट्री के लिए एक नया अलार्म आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड में 60-70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी होगी, लेकिन जैसा हाल है उसे देखकर फिल्म को काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा।
कुछ का कहना है कि रक्षाबंधन के नंबर भूल भुलैया 2 से कम होंगे। वहीं लाल सिंह चड्ढा के थोड़े ठीक होंगे।
लाल सिंह चड्ढा के बारे में बता दें कि ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है जिसमें आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म का बजट 180 करोड़ है और इसे अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal