छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश-तेलंगाना रूट पर 1 फीट पानी:​​​​​​​कोंटा में बाढ़ का खतरा, तुमनार नदी का पुल क्षतिग्रस्त; राजनांदगांव जिला अस्पताल पानी-पानी,दुर्ग में रिकार्ड टूटा

सावन खत्म होते-होते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बादल टूटकर बरस रहे हैं। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी तीनों प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी है। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश-तेलंगाना रूट पर एक फीट पानी भर गया है। आशंका जताई जा रही है कि जल स्तर बढ़ने से कुछ घंटों बाद तीनों राज्यों का संपर्क टूट सकता है। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव जिला अस्पताल बारिश से जलमग्न है। पानी वार्ड के अंदर घुस गया है। दुर्ग में भी बारिश ने 4 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

दुर्ग जिले में 15 घंटे से लगातार हो बारिश जारी है। इसके कारण पूरा शहर पानी में तर हो गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। मार्केट भी पानी से लबालब हैं। बारिश के कारण पारा भी 6 डिग्री लुढ़क गया है। बताया जा रहा है कि चार साल में पहली बार 9 दिन के भीतर दुर्ग-भिलाई में 251 मिमी पानी गिरा है। यह कोरोना काल के बाद अगस्त के शुरुआती दिनों में पानी गिरने का नया रिकार्ड है। अभी तक 610.5 मिमी पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 3 फीसदी अधिक है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

जिला अस्पताल में ओटी से वार्ड तक पानी-पानी
राजनांदगांव में मंगलवार रात हुई दो घंटे की बारिश ने ही सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। झमाझम बारिश के चलते जिला अस्पताल जलमग्न हो गया। वार्ड से लेकर ओटी तक पानी में डूबा हुआ था। नीचे वार्ड में पानी भरने के कारण सभी मरीजों को ऊपर के वार्डों में शिफ्ट किया गया है। जिला अस्पताल के बाहर से लेकर अंदर तक घुटनों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। अब सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जब भी मूसलाधार बारिश होती है, अस्पताल का यही हाल होता है।

शबरी पर फिर बैक वॉटर का खतरा
तेलंगाना में गोदावरी का जल स्तर बढ़ने से एक बार फिर सुकमा के कोंटा में शबरी के बैक वॉटर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अभी गोदावरी का जल स्तर 50 फीट तक पहुंच गया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। ऐसे में जल स्तर और बढ़ने की आशंका है। इसका असर सड़क मार्ग पर भी दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना रूट पर परवीरापुरम में सड़क पर पानी चढ़ने लगा है। अभी बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन कुछ समय बाद पूरी तरह बंद होने की आशंका है।

बीजापुर-जगदलपुर मार्ग कई घंटों से बंद
बस्तर में भी लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे-163 से होकर गुजरने वाली तुमनार नदी पर बने पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एप्रोच रोड भी उखड़ गई है। इससे सड़क और पुल के बीच करीब 10 फीट लंबा और 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। पिछले कई घंटों से बीजापुर-जगदलपुर मार्ग बंद है। दोनों तरफ वहानों की लंबी कतार लगी है। हालांकि, नदी का पानी कम होने पर अब प्रशासन की टीम पुल और सड़क के मरम्मत कार्य में जुट गई है। मिट्टी और सीमेंट-गिट्टी का मलवा डाल गड्ढे को भरा जा रहा है।

मध्य छत्तीसगढ़ में आज जमकर बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पडने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की भी सम्भावना बन रही है। भारी तथा अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है। इसी क्षेत्र में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा खेतिहर इलाका आता है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal