Bigg Boss 16: सितंबर में प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान, इस दिन से शुरू होगा शो!

बिग बॉस’ के हर सीजन का जबरदस्त क्रेज रहा है। मेकर्स चाहते हैं सीजन 16 भी सुपरहिट हो। ओटीटी पर भी ‘बिग बॉस‘ की तरह ही ‘लॉकअप‘ शुरू किया गया जिसके बाद दोनों ही शो की तुलना होने लगी। ऐसे में ‘बिग बॉस‘ के मेकर्स पर भी दबाव होगा। इस वक्त कंटेस्टेंट के लिए खोज जोरों पर है। जल्द ही सभी नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ नामों की पहले से ही चर्चा है जो ‘बिग बॉस‘ में नजर आ सकते हैं। अब शो को लेकर एक नई अपडेट आई जिसे जानकर फैन्स जरूर खुश हो जाएंगे।

बिग बॉस को लेकर अपडेट

कुछ समय पहले पता चला था कि सलमान खान सितबंर में ‘बिग बॉस 16‘ का प्रोमो शूट कर सकते हैं। वेब पोर्टल टेली चक्कर के मुताबिक, सितंबर के दूसरे हफ्ते में सलमान खान प्रोमो के लिए शूटिंग करेंगे। एक अक्टूबर 2022 को ‘बिग बॉस‘ का प्रीमियर होगा जिसे आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

इन सेलिब्रिटीज के नामों की चर्चा

कंटेस्टेंट के नामों की बात करें तो खबर है कि मुनव्वर फारूकी का नाम कन्फर्म है। मुनव्वर ‘लॉकअप‘ के पहले सीजन के विजेता हैं। ऐसे में अगर वो ‘बिग बॉस 16‘ में आते हैं तो उन्हें देखना दिलचस्प होगा। अर्जुन बिजलानी को भी अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। उनके अलावा शनाया ईरानी, मोहित मलिक, नकुल मेहता और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के राज अनदकट को शो का ऑफर मिला है।

क्या है थीम

कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस‘ के इस सीजन की तस्वीरें सेट से सामने आई थीं। इस बार का थीम एक्वा बताया जा रहा है यानी घर में चारों तरफ पानी जैसा फील दिया जाएगा। पिछला सीजन जंगल के थीम पर बना था जहां घर के चारों तरफ पेड़-पौधे लगे थे।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal