प्रियंका, परब और सांवत… मुश्किल वक्त में भी उद्धव ठाकरे का साथ दे रहे कौन से नेता

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बड़ी संख्या में सांसद और विधायक उनका साथ छोड़ चुके हैं। हालांकि, इस मुश्किल दौर में भी ठाकरे वफादारों के लिहाज से कमजोर नहीं पड़े हैं। भारत निर्वाचन आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट और महाराष्ट्र की सियासी जमीन तक भी ठाकरे के साथ डटे हुए हैं।

मौजूदा हालात को देखें तो ठाकरे फूट से हुए नुकसान की भरपाई करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने के आरोपों के बीच उन्होंने अब संपर्क पर ध्यान बढ़ाया है और अब उनके साथ लगभग हर मौकों पर बेटे आदित्य और तेजस नजर आते हैं।

अब ये संभाल रहे कमान
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार पार्टी का पक्ष रखने मीडिया के सामने आते रहे हैं। साथ ही वह शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। अब रविवार को हुई प्रवर्तन निदेशालय की कर्रवाई के बाद मीडिया से संपर्क का जिम्मा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उठाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनका साथ अरविंद सावंत दे रहे हैं। राउत को पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।
रिटायरमेंट के नजदीक, लेकिन पार्टी को दी तरजीह
खबर है कि पूर्व मंत्री सुभाष देसाई रिटायरमेंट के करीब हैं, लेकिन शिवसेना के मुश्किल दौर में उन्होंने संगठन को संभालने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही वह पार्टी के कानूनी काम में भी मदद कर रहे हैं। इधर, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई रहे उद्धव गुट का नेतृत्व पूर्व मंत्री अनिल परब, अनिल देसाई और अरविंद सावंत कर रहे हैं।

जनता से जुड़े ये नेता
संगठन और कानूनी मोर्चे के अलावा परब, सचिन अहीर, अजय चौधरी, रविंद्र वाइकर, सुनील प्रभु और संजय पोटनिस जैसे नेता जमीन पर जाकर शिवसैनिकों से जुड़ रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने में सांसद चंद्रकांत खैरे और एमएलसी अंबादास दानवे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal