CG में तिरंगे पर कब्जे की सियासी जंग:भाजपा ने तिरंगे को डीपी बनाया, कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज को इंट्रोड्यूज करने वाली नेहरू की फोटो लगाई

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के बहाने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच एक नई राजनीतिक जंग का माहौल बन रहा है। यह जंग स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और उसके प्रतीकों का इस्तेमाल कर लड़ी जा रही है। इस लड़ाई की जमीन राजनीतिक आयोजनों, बयानों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक है।

फिलहाल भाजपा और उसके नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बना रखा है। इधर कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वह आइकॉनिक तस्वीर इस्तेमाल की है, जिसमें वे संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में इंट्रोड्यूज कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोग और संगठन अपनी-अपनी पार्टी के निर्देश के मुताबिक डीपी लगा रहे हैं। इसको लेकर बयान भी तीखे होने लगे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार को कहा, भाजपा के पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में जो गुस्ताखी की थी, असहयोग किया था भाजपा अब उसको छिपाने और सुधारने की कोशिश कर रही है। इसी के लिए भाजपा की ओर से घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्ला ने कहा, कांग्रेस पार्टी की ओर से हमर तिरंगा… हमर अभिमान, अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि आजादी की लड़ाई में इसी तिरंगे के नीचे कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया था। देश को आजादी दिलाया था। देश के लोगों की तरफ से इस तिरंगे को हर घर तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बनवाई विशेष डीपी फ्रेम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए तिरंगा ध्वज वाले विशेष डीपी फ्रेम लगाया है। उन्होंने स्वतंत्रता सप्ताह में लोगों से भी इस डीपी फ्रेम का इस्तेमाल करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह गुट की अलग राह

छत्तीसगढ़ में भाजपा के डॉ. रमन सिंह और उनके धड़े के नेताओं ने तिरंगा वाले मामले में अलग राह बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आदि ने पोल के साथ तिरंगे की तस्वीर को डीपी बनाया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा, मैं छत्तीसगढ़वासियों से अपील करता हूं कि स्वतंत्रता पर हर घर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal